Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsकेदारनाथ रूट पर फिर हेलीकॉप्टर हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ रूट पर फिर हेलीकॉप्टर हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर ने हेलीपैड की बजाय सड़क पर एहतियातन लैंडिंग कर ली। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बताया जा रहा है। इस हादसे में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। हेलीकॉप्टर हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडासू के पास आपात लैंडिंग करवाई। केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर ने बडासू हेलीपैड से उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हादसे में पायलट को मामूली चोटें आई हैं। उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हेलीकॉप्टर हादसे की वजह मानकों की अनदेखी बताई जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले 8 मई 2025 को उत्तरकाशी में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 6 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी। उत्तरकाशी के गंगाणी में एयरोट्रांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें पायलट समेत 7 यात्रियों (5 महिलाएं और 2 पुरुष) की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून से सहस्त्रधारा होते हुए खरसाली हेलीपैड पहुंचा था।

दूसरी ओर, 17 मई 2025 को ऋषिकेश एम्स की पिनेकल कंपनी की एयर एंबुलेंस केदारनाथ धाम में क्रैश हो गई थी। घटना के वक्त हेलीकॉप्टर एंबुलेंस में दो डॉक्टर सवार थे। मरीज को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश से केदारनाथ धाम पहुंचा था। डीजीसीए को सूचना दे दी गई है।

आपको बता दें कि इन दिनों चार धाम यात्रा जोरों पर चल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। हेलीकॉप्टर के जरिए श्रद्धालु आसानी से केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हेलीकॉप्टर हादसों से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही हैं। पिछले साल मई के बाद आज एक बार फिर सिरसी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर सड़क पर ही उतर गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments