Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक

भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में आतंकी शिविरों पर हमला किया। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है- भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई जा रही थी। कुल नौ (9) स्थानों को निशाना बनाया गया।

रक्षा मंत्रालय ने और क्या कहा?
बयान में कहा गया है- हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली थी और उकसावे वाली नहीं थी। किसी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया। प्रतिष्ठानों के चयन और उन्हें नष्ट करने के तरीके में भारत ने काफी संयम दिखाया है।

बयान के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर ये कदम उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। मंत्रालय ने कहा कि हम अपनी इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।

किसने ली थी आतंकी हमले की जिम्मेदारी?
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। हालांकि, बाद में पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के दबाव में वे पीछे हट गए। इस हमले में 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार ने 48 पर्यटक स्थलों को बंद करने का फैसला किया था। इसके बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने और सभी तरह के वीजा रद्द करने का फैसला किया था। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान दूतावास में लोगों की संख्या कम करने के निर्देश दिए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments