Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsभारत-पाक में तनाव के बीच दिल्ली-पंजाब सहित देश के कई राज्यों में...

भारत-पाक में तनाव के बीच दिल्ली-पंजाब सहित देश के कई राज्यों में की गई मॉक ड्रिल की रिहर्सल 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। जहां एक ओर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है तो वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

दोनों देश के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को युद्ध की स्थिति में नागरिक सुरक्षा के लिए 7 मई को मॉक ड्रिल का आयोजन करवाने का निर्देश दिया था जिसके बाद आज देश के कई हिस्सों में इसके लिए रिहर्सल किया गया।

गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी में मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जिलों के डीसीपी को विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा दिल्ली में कई जगहों पर पुलिस ने रात की गश्त को तेज कर दिया है।

पंजाब में भी कई जगहों पर युद्ध की स्थिति में बचाव के लिए की जाने वाली मॉक ड्रिल के लिए तैयारी की गई। मॉक ड्रिल से पहले होने वाले इस अभ्यास में जगह-जगह रेड अलर्ट वाले साइरन उपकरण लगवाए गए। वहीं लोगों से ऐसी आपात स्थिति में सतर्क रहने की अपील की गई है साथ ही पुलिस को भी अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments