Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsविधानसभा में ‘पानी’ विवाद पर CM मान ने दिया जवाब, बोले- हम...

विधानसभा में ‘पानी’ विवाद पर CM मान ने दिया जवाब, बोले- हम किसी का हक नहीं मार रहे

पंजाब-हरियाणा के बीच पानी विवाद को लेकर पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया गया। करीब 5 घंटे चले इस विशेष सत्र के दौरान सभी पार्टियों ने हरियाणा को पानी देने का विरोध किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा को अभी तो हम यह पानी दे रहे, आगे से यह भी नहीं मिलेगा।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के हरियाणा का पानी बंद करने से पाकिस्तान जाने के आरोप पर जवाब दिया जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान में एक बूंद भी पानी नहीं जा रहा है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि हम किसी का हक नहीं मार रहे हैं।

मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा कि पंजाब ने 2015 से 2025 तक पानी के इस्तेमाल का डेटा दिया है। हमारी इन्हीं चीजों ने उनकी आदतों को बिगाड़ा है। हरियाणा ने हमेशा ही तय लिमिट से अधिक पानी प्रयोग किया। इस दौरान सीएम मान ने हरियाणा को दिए जाने वाले पानी का डाटा भी सदन में पेश किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments