Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsआतंकवाद के खात्मे की तैयारी ! दिल्ली में एक के बाद एक...

आतंकवाद के खात्मे की तैयारी ! दिल्ली में एक के बाद एक कई बैठकों का दौर जारी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तल्ख हैं। दोनों देशों की सीमाओं पर तनातनी का माहौल बना हुआ है। इस बीच दिल्ली में एक के बाद एक कई अहम बैठकें भी हो रही हैं। इस बीच पीएम आवास पर कई बैठकें हुईं। बैक टू बैक हुई बैठकों में पीएम मोदी ने मंत्रियों और सेना के आधिकारियों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति पर चर्चा की।

सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति यानी CCPA की बैठक की, इसके बाद सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट समिति की बैठक हुई। इन बैठकों में पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लेते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित करना, अटारी बॉर्डर को बंद करना, वीजा रद्द करना और पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजे जाने वाले मुद्दों पर गहनता के साथ चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई CCPA की बैठक के महत्व को इसी बात से जाना जा सकता है कि इससे पहले साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद यह बैठक हुई थी और इस बैठक के बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments