Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, तीनों सेना प्रमुख बैठक में...

पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, तीनों सेना प्रमुख बैठक में रहे मौजूद 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है, पाकिस्तान पर कई तरह की पाबंदियां लगाने के बाद अब मंगलवार को आगे की रणनीति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक की गई।

जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान मौजूद रहे, जिसमें पहलगाम हमले के बाद की सुरक्षा स्थिति, आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशनों और भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद को कुचलना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है, सेना को टारगेट, समय और हमले का तरीका तय करने की पूरी छूट है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments