Tuesday, March 10, 2026
Home Current News पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने तबाह की पाक की...

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने तबाह की पाक की सैन्य चौकियां 

Advertisement

पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर लगातार सीजफायर के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान लगातार भारतीय इलाकों पर फायरिंग कर रहा है। कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर में बिना उकसावे के हुई फायरिंग का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया जिस जवाबी कार्रवाई में भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों को तबाह कर दिया है।

बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार के सख्त एक्शन के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान-स्थित आतंकवादी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया है।

गौरतलब हो कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें लगभग 27 लोगों की जान चली गई थी और अन्य कई लोग घायल हो गए थे।