Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभारत ने UN में खोली पाकिस्तान की पोल, पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ...

भारत ने UN में खोली पाकिस्तान की पोल, पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ का कुबूलनामा बना सबूत

संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि (डीपीआर) योजना पटेल ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पाकिस्तान को एक ‘दुष्ट राष्ट्र’ बताया है जो आतंकवाद को पनाह देता है और पूरे क्षेत्र को अस्थिर करता है। योजना पटेल ने यूएन में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने की बात स्वीकार की है। पटेल ने कहा कि अगर मंत्री खुद इसे स्वीकार कर रहे हैं, तो यह बताने की जरूरत नहीं है कि वहां क्या हो रहा है। यह पाकिस्तान द्वारा खुद को बेनकाब करने जैसा है।

UN ऑफिस ऑफ काउंटरटेररिज्म की ओर से आयोजित मीटिंग में बोलते हुए पटेल ने कहा, ‘पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कबूल किया है कि पाकिस्तान आतंकवाद को प्रशिक्षण देने और उसे वित्तपोषित करने का इतिहास रखता है। इससे पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के रूप में उजागर हुआ है। दुनिया अब इस खतरे से और आंखें नहीं मूंद सकती है।’

पहलगाम 2008 के बाद सबसे बड़ा हमला

योजना पटेल ने संयुक्त राष्ट्र में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुद्दा उठाया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की यह सबसे बड़ी संख्या है। भारत को सीमापार आतंकवाद का शिकार बताते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने की बात कबूलना आश्चर्यजनक नहीं है। वह ऐसा करता रहा है और कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments