Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsKanya Pujan 2025: अष्टमी या नवमी, कन्या पूजन के लिए कौन सी...

Kanya Pujan 2025: अष्टमी या नवमी, कन्या पूजन के लिए कौन सी तिथि है शुभ?

Kanya Pujan 2025: शक्ति की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि चल रहा है। नवरात्रि में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में छोटी कन्याओं को देवी दुर्गा का स्वरूप माना जाता है, इसलिए अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। कुछ लोग अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं, तो कुछ लोग नवमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं। इस वजह से अक्सर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है कि कन्या पूजन के लिए कौन सा दिन सबसे शुभ होता है। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन कन्या पूजन करना चाहिए?

कन्या पूजन के लिए शुभ दिन

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार चैत्र नवरात्रि में एक से 10 वर्ष की कन्याओं के पूजन का प्रावधान है। मान्यता है कि हर आयु की कन्याओं के पूजन से अलग-अलग फल प्राप्त होते हैं और उनकी पूजा अलग-अलग रूपों में की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कन्या पूजन के लिए दो तिथियां (अष्टमी और नवमी) निर्धारित की गई हैं।

चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन कब है? चैत्र नवरात्रि हो या शारदीय नवरात्रि, कन्या पूजन अष्टमी या नवमी तिथि को किया जाता है। इस साल अष्टमी तिथि 5 अप्रैल को और नवमी तिथि 6 अप्रैल को है। इसलिए आप इन दोनों में से किसी भी दिन कन्या पूजन कर सकते हैं।

नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए अष्टमी और नवमी तिथि दोनों ही सर्वश्रेष्ठ मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि कन्या पूजन के बिना नवरात्रि पूजा अधूरी मानी जाती है। इस साल अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन 6 अप्रैल को पड़ रही हैं। इसलिए 6 अप्रैल को कन्या पूजन करना शुभ रहेगा।

कन्या पूजन 2025 शुभ मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार 6 अप्रैल को कन्या पूजन के लिए सबसे शुभ समय सुबह 7:54 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12:11 बजे से 12:56 बजे तक कन्या पूजन किया जा सकता है।

कन्या पूजन कैसे करें?

कन्या पूजन के दौरान देवी स्वरूपा कन्याओं की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। उन्हें हलवा, पूरी और दही खिलाना चाहिए। कन्या पूजन के बाद कन्याओं को कुछ उपहार या दक्षिणा दें और उनका आशीर्वाद लेकर उन्हें विदा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments