PM मोदी ने 100 सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की लिस्ट में पहले पायदान पर बनाई जगह, केजरीवाल को मिला 18वां स्थान

द इंडियन एक्सप्रेस ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें 2024 के सबसे शक्तिशाली 100 भारतीयों के बारे में बताया गया है इस लिस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आ

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बस मार्शल योजना रोकने के लिए कहा: CM अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने अधिकारियों से बस मार्शल योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को रोकने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री के इस आरोप पर उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बस में मार्शल के रूप में तैनात नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों को हटाने के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि यह योजना 2015 से 2022 तक सुचारू रूप से चली।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वादे के साथ 2015 में सरकार बनाई थी। हमने पांच साल में सीसीटीवी कैमरे लगाए, अंधेरे वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाईं और बसों में सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ लगाए तथा मार्शल तैनात किए। बस मार्शल द्वारा किये गये अच्छे काम के कई उदाहरण मौजूद हैं।’’

उन्होंने कहा कि बस मार्शल योजना के तहत आठ वर्षों तक सुचारू रूप से काम हुआ लेकिन 2023 में अधिकारियों ने यह कहते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी मार्शल के रूप में काम नहीं कर सकते।

केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बस मार्शल योजना को रोकने के लिए कहा है। उपराज्यपाल ने यह कहते हुए मार्शल की नियुक्ति पर सवाल उठाए कि वहां (बस में) सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ हैं।’’

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर सिर्फ ‘‘मगरमच्छ के आंसू’’ बहा रही है। उन्होंने पानी के कथित तौर पर बढ़े हुए बिलों के लिए एकमुश्त समाधान योजना पर सक्सेना के पत्र के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘उपराज्यपाल के पत्र में सही भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया था।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

हिमाचल में स्थिति कांग्रेस के नियंत्रण में, सरकार अस्थिर करने में भाजपा विफल रही: कांग्रेस

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार को अस्थिर करने के लिए धनबल, सत्ताबल और बाहुबल का जो खेल शुरू किया था, वह उसमें विफल रही है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के हस्तक्षेप और पर्यवेक्षकों की तत्परता के बाद वहां स्थिति पूरी तरह कांग्रेस के नियंत्रण में है।

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट पर हुए मतदान में कांग्रेस के छह विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ किये जाने के बाद भाजपा ने सीट पर जीत हासिल की थी और उसके बाद से राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बृहस्पतिवार को इन छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। विधायकों ने सदन में वित्त विधेयक पर सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया था।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हिमाचल को लेकर मीडिया में तरह-तरह की बातें चल रही हैं। लेकिन हम एक बात बिल्कुल स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं। हिमाचल में प्रधानमंत्री और तथाकथित चाणक्य पूरी तरह से फेल हुए हैं। कांग्रेस नेतृत्व के हस्तक्षेप और हमारे पर्यवेक्षकों की तत्परता के बाद वहां स्थिति पूरी तरह से कांग्रेस के नियंत्रण में है।’’

उन्होंने दावा किया कि दूसरे राज्यों की तरह भाजपा ने हिमाचल में भी जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार को अस्थिर करने के लिए धनबल, सत्ताबल और बाहुबल का खेल शुरू किया था, लेकिन वह विफल रही क्योंकि हिमाचल की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है।

रमेश ने कहा, ‘‘इस घटना के बाद हमारे संकल्प और मज़बूत हुए हैं। हम हिमाचल के लोगों की सेवा करते रहेंगे।’’

किसान आंदोलन में शहीद हुए शुभकरण का अंतिम संस्कार आज

एमएसपी पर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं, आज किसान आंदोलन का 17वां दिन है। आंदोलन में भाग लेने वाले ज्यादातर किसान शंभू और खनौरी में डेरा डाले हुए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि शुभकरण सिंह की मृत्यु के मामले में IPC की… Continue reading किसान आंदोलन में शहीद हुए शुभकरण का अंतिम संस्कार आज

CM मान ने पंजाब के पहले लिवर इंस्टिट्यूट का किया शुभारंभ, बोले- प्राइवेट अस्पतालों में भी ऐसी सुविधा नहीं

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे संवाद करते हुए कहा कि ‘दिल्ली में भी AAP सरकार ने ऐसा एक अस्पताल बनाया था। देश में प्राइवेट अस्पताल में भी ऐसी सुविधा नहीं है। हमने 2040 का नक्शा बनाया है। 200 नए आम आदमी क्लीनिक और तैयार हो गए हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस तैयार हो गए हैं। 3 मेडिकल कॉलेज बनने शुरू हो चुके हैं।”

USISPF के अध्यक्ष जॉन चेंबर्स ने की PM मोदी की तारीफ, बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता

जॉन चेंबर्स ने कहा, ‘मेरी इच्छा है कि हमारे पास अमेरिका में भी ऐसा ही कोई एक राजनेता हो। चेंबर्स ने लोगों का विश्वास हासिल करने की पीएम मोदी की अमेरिकी नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते बनाने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, “अगर आप नेता के बारे में सोचते हैं तो यह उनके ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में है। यह उनके रिश्तों और भरोसे के बारे में है।

शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर के घर गूजेंगी किलकारियां

बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल्स में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फाइनली अपने फैंस को गुडन्यूज सुना दी है। जी हां कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद इस गुड न्यूज को शेयर किया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर कई अफवाहों सामने आई थी।… Continue reading शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर के घर गूजेंगी किलकारियां

शेख शाहजहां को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, सुवेंदु अधिकारी ने गिरफ्तारी को बताया आपसी समायोजन

अदालत के स्पष्ट आदेश के अगले दिन ही तृणमूल नेता शेख शाहजहां को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया. वह 55 दिनों से फरार था. पांच जनवरी को ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी. वहीं, गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने टीएमसी नेता को 10 दिन की पुलिस हरासत… Continue reading शेख शाहजहां को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, सुवेंदु अधिकारी ने गिरफ्तारी को बताया आपसी समायोजन

आज शाम 3 बजे बठिंडा में होगा शहीद किसान शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार

एमएसपी पर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं, आज किसान आंदोलन का 17वां दिन है। आंदोलन में भाग लेने वाले ज्यादातर किसान शंभू और खनौरी में डेरा डाले हुए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि शुभकरण सिंह की मृत्यु के मामले में IPC की… Continue reading आज शाम 3 बजे बठिंडा में होगा शहीद किसान शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार

हिमाचल सरकार खो चुकी है बहुमत, कांग्रेस सरकार बचाने की जद्दोजहद में- BJP

भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि “हिमाचल सरकार अल्पमत में है। 6 विधायकों ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया है, 3 निर्दलीय विधायकों ने सरकार को समर्थन देना बंद कर दिया है, जिससे उनके पास 34 विधायक रह गए हैं और बहुमत का आंकड़ा 35 है। इसलिए सरकार अल्पमत में है।