CM मान ने पंजाब के पहले लिवर इंस्टिट्यूट का किया शुभारंभ, बोले- प्राइवेट अस्पतालों में भी ऐसी सुविधा नहीं

पंजाब के मुंख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मोहाली में पंजाब के पहले लीवर और किडनी के मरीजों के अत्याधुनिक उपचार के लिए बने नए अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन किया इस दौरान मुख्यमंत्री मान के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और मंत्री अनमोल गगन मान भी रहे मौजूद।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस नए इंस्टिट्यूट के जरिए लोगों को निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं फ्री में दी जाएगी।


बता दें कि इस नव निर्मित अस्पताल में पीजीआई चंडीगढ़ के हेपेटोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह को निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे संवाद करते हुए कहा कि ‘दिल्ली में भी AAP सरकार ने ऐसा एक अस्पताल बनाया था। देश में प्राइवेट अस्पताल में भी ऐसी सुविधा नहीं है। हमने 2040 का नक्शा बनाया है। 200 नए आम आदमी क्लीनिक और तैयार हो गए हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस तैयार हो गए हैं। 3 मेडिकल कॉलेज बनने शुरू हो चुके हैं।”