Diwali के मौके पर दिल्ली दमकल सेवा को मिले 208 फोन कॉल

दिवाली के मौके पर रविवार को दिल्ली दमकल विभाग को आग लगने से संबंधित 208 फोन कॉल मिले । इनमें से 22 कॉल पटाखों के कारण आग लगने की थीं । एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सदर बाजार, ईस्ट ऑफ कैलाश, शास्त्री नगर, सुल्तानपुर और तिलक नगर में आग लगने की बड़ी घटनाएं हुईं लेकिन इनमें कोई हताहत नहीं हुआ ।

उन्होंने बताया कि राजधानी के सदर बाजार स्थित एक गोदाम में लगी आग पर काबू पाने में दमकल की 22 गाड़ियों को दो घंटे लगे।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक मार्केट में आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं । उन्होंने बताया कि बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में भी आग लगने की घटना सामने आई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें मंगोलपुरी, बजलीत नगर, भोरघाघ, राजौरी गार्डन, कोहाट एन्क्लेव से आग लगने की 16 कॉल मिलीं, इसके अलावा तीन सड़क दुर्घटना की भी कॉल मिली ।

उन्होंने बताया कि तीन कॉल बंद घरों के बारे में थीं।

डीएफएस ने आगे कहा कि 208 में से 166 कॉल आग लगने को लेकर थीं। इनमें से 22 कॉल पटाखों के कारण और 21 कॉल कूड़े में आग लगने से संबंधित थी । उन्होंने बताया कि अन्य कॉल पक्षियों एवं पशुओं को बचाने, सड़क हादसों और अन्य वजहों से प्राप्त हुयी ।

पिछले 13 वर्षों का विवरण साझा करते हुए, दमकल विभाग ने बताया कि 2011 में 206 कॉल, 2012 में 184 कॉल, उसके अगले साल 177 कॉल, 2014 में 211 कॉल, 2015 में कुल 290 कॉल, 2016 में 243 कॉल, 2017 में 204 कॉल आग लगने को लेकर मिली थीं।

उन्होंने बताया कि साल 2018 में आग से संबंधित कुल 271 कॉल, 2019 में 245 कॉल, 2020 में 205 कॉल, 2021 में 152 कॉल और 2022 में 201 कॉल मिली थीं।

PM Modi ने देशवासियों को दिवाली शुभकामनाएं दी

दुनियाभर में दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे। इसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर की है।

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के समय न करें ये गलतियां, लक्ष्मी मां होती है रुष्ट

आज पूरे भारतवर्ष में दीपावली का त्यौहार पूरी धूम-धाम से मनाया जाएगा। दीपावली पर्व की शुरुआत 10 नवंबर 2023, धनतेरस के पर्व से शुरू हो गई थी, जो 15 नवंबर 2023, यानी भाई दूज तक चलेगा। दीपावली को दीपों का त्यौहार भी कहा जाता है। दीपावली के दिन सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा धरती पर… Continue reading दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के समय न करें ये गलतियां, लक्ष्मी मां होती है रुष्ट

अपनी राशि के अनुसार दीपावली पर दान करें ये चीजें, धन की होगी बारिश

आज पूरे भारतवर्ष में दीपावली का त्यौहार पूरी धूम-धाम से मनाया जाएगा। दीपावली पर्व की शुरुआत 10 नवंबर 2023, धनतेरस के पर्व से शुरू हो गई थी, जो 15 नवंबर 2023, यानी भाई दूज तक चलेगा। दीपावली को दीपों का त्यौहार भी कहा जाता है। दीपावली के दिन सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा धरती पर… Continue reading अपनी राशि के अनुसार दीपावली पर दान करें ये चीजें, धन की होगी बारिश

PM मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को दीपावली की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट कर लिखा कि

Diwali 2023: कल है दिवाली, जानें मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali 2023: भारत में हर वर्ष दिवाली का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन भगवान राम अपना 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे. उनके घर लौटने की खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीय जलाकर उनका स्वागत किया था. लेकिन इस दिन मां लक्ष्मी की… Continue reading Diwali 2023: कल है दिवाली, जानें मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

आज अयोध्या में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, दीपोत्सव में भाग लेंगे झारखंड के आदिवासी

अयोध्या दिवाली की पूर्व संध्या पर शनिवार को एक भव्य दीपोत्सव आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसमें 51 घाटों पर 24 लाख से अधिक दीये शहर को रोशन करने के लिए तैयार हैं। उत्सव के तहत दीपोत्सव के लिए श्री राम जन्मभूमि पथ को भी विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जा… Continue reading आज अयोध्या में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, दीपोत्सव में भाग लेंगे झारखंड के आदिवासी

दीपोत्सव पर अयोध्या में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कितने लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या

दीपोत्सव पर एक बार फिर राम नगरी अयोध्या नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। अयोध्या में दीपोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार की दिवाली अयोध्या की अब तक सबसे यादगार दिवाली होनी वाली है। उत्तर प्रदेश की सरकार अयोध्या में एक भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन… Continue reading दीपोत्सव पर अयोध्या में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कितने लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या

मध्यप्रदेश में ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया प्रचार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। दोनों नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा-बीनागंज में आप उम्मीदवार के साथ विभिन्न जगहों पर रोड शो किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट… Continue reading मध्यप्रदेश में ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया प्रचार

पंजाब सरकार दूसरे बच्चे, लड़की के जन्म पर देगी 6000 रुपये

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दूसरे बच्चे, लड़की के जन्म पर 6,000 रुपये की सहायता प्रदान कर रही है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी देते हुए इस बात पर जोर दिया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के लिंग अनुपात में सुधार… Continue reading पंजाब सरकार दूसरे बच्चे, लड़की के जन्म पर देगी 6000 रुपये