दीपोत्सव पर अयोध्या में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कितने लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या

दीपोत्सव पर अयोध्या में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कितने लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या

दीपोत्सव पर एक बार फिर राम नगरी अयोध्या नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। अयोध्या में दीपोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार की दिवाली अयोध्या की अब तक सबसे यादगार दिवाली होनी वाली है।

उत्तर प्रदेश की सरकार अयोध्या में एक भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। इस दीपोत्सव का आयोजन 11 नवंबर को होने वाला है, जिसमें 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

साथ ही राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट सहित 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है। दीवाली के मौके पर पूरे शहर को शानदार तरीके से सजा दिया गया है।

दीपोत्स्व के दौरान लेजर शो की भी तैयारी की गई है। दीपोत्सव पर 25 हजार से ज्यादा वालंटियर्स की सहायता से फिर विश्व रिकॉर्ड कायम किया जाएगा।

दीपोत्सव के तहत राम की पैड़ी पर 11 नवंबर को 24 लाख दीये जलाए जाएंगे और दीपावली की पूर्व संध्या पर यहां ‘लाइट एंड साउंड’ शो का आयोजन शुरू होगा।