अपनी राशि के अनुसार दीपावली पर दान करें ये चीजें, धन की होगी बारिश

अपनी राशि के अनुसार दीपावली पर दान करें ये चीजें, धन की होगी बारिश

आज पूरे भारतवर्ष में दीपावली का त्यौहार पूरी धूम-धाम से मनाया जाएगा। दीपावली पर्व की शुरुआत 10 नवंबर 2023, धनतेरस के पर्व से शुरू हो गई थी, जो 15 नवंबर 2023, यानी भाई दूज तक चलेगा।

दीपावली को दीपों का त्यौहार भी कहा जाता है। दीपावली के दिन सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा धरती पर नहीं होती है, इसलिए पूरी मानव सभ्यता सकल ऊर्जा की प्राप्ति के लिए दीपों के माध्यम से ऊष्मा को प्राप्त करती है।

इस वर्ष विभिन्न राशि के लोग अपनी राशि के अनुसार विभिन्न सामग्रियों का दान करके लाभ कमा सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को किसी गरीब या जरूरतमंद को कंबल दान करना चाहिए। आप इस दिन सिल्वर रंग के वस्त्र या रेशमी वस्त्र धारण कर सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद शक्कर का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को लक्ष्मी पूजन के बाद हरी मूंग का दान करना चाहिए। साथ ही दिवाली पर सफेद वस्त्र पहनने से लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों दिवाली पर को गुड़ का दान करना चाहिए। आप दिवाली पर क्रीम रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को लक्ष्मी पूजन के पश्चात चावल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही आपके लिए दिवाली पर फिरोजी रंग के वस्त्र पहनना लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को दिवाली के विशेष अवसर पर वस्त्रों का दान करना चाहिए। आप इस दिन पर सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद ब्राह्मण को मीठा खिलाएं और उन्हें दक्षिणा दें। आपके लिए दिवाली पर ग्रे रंग के वस्त्र पहनना ठीक रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को किसी दिवाली पर पुस्तक का दान करना चाहिए। इसके साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को दिवाली पर चना दाल एवं गुड़ दान करना चाहिए। साथ ही वृश्चिक राशि मेहरून रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। साथ ही इस राशि के लिए कत्थई के वस्त्र पहनना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को दिवाली के शुभ अवसर पर साबुत धनिये का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन ब्राह्मण को भोजन करना चाहिए उचित रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक दिवाली के दिन मां दुर्गा के मंदिर में लाल गुलाब अर्पित करें। साथ ही इस राशि के जातकों को दिवाली पर लाल रंग के वस्त्र पहनने से विशेष लाभ मिलेगा।