समाजवादी पार्टी के विधायक शिव प्रताप यादव का निधन, योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक डॉ शिव प्रताप यादव (74) का शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। यादव सपा सरकारों में दो बार मंत्री रह चुके थे। यादव के निधन पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव… Continue reading समाजवादी पार्टी के विधायक शिव प्रताप यादव का निधन, योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव ने जताया शोक

भाजपा राज में महिलाओं के साथ हो रहा सबसे ज्यादा अन्याय : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।’’

यादव ने यहां सपा राज्य मुख्यालय पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी आधी आबादी को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की पक्षधर है। समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार में महिलाओं का सम्मान और अवसर सुरक्षित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जबकि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है। नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।’’

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। हर दिन महिलाओं के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय और उत्पीड़न की खबरे सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था इस हद तक खराब है कि बच्चियों को स्कूल जाने से भी डर लगता है। भाजपा सरकार की यही बड़ी उपलब्धि है।

यादव ने कहा कि ‘‘भाजपा सरकार में मणिपुर में महिलाओं के साथ बड़ी जघन्य घटनाएं हुई। अत्याचार हुआ लेकिन महिलाओं को न्याय नहीं मिला। भाजपा से किसी को भी न्याय की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार में महिलाओं की अस्मत को रौंदा जा रहा है।’’

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग महिला वंदन की बात करते थे उनकी सरकार में महिला पहलवानों के साथ जिस तरह का अन्याय हुआ, उसे पूरे देश ने देखा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी महिला संगठन लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती से हर बूथ पर सपा को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करे। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन ( इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) भाजपा को हरायेगा।

Noida: पूर्व CM अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतपत्र से मतदान कराए जाने की मांग की

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण मिलेगा तो वह राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश में BJP को सिर्फ ‘सपा’ ही हरा सकती है- शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को संकेत दिया कि वे 2024 में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 65 पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा था कि विपक्षी गुट के सदस्य निराश नहीं होंगे और उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा।

IND vs ENG: भारत ने शान से जीता मैच, अंग्रेजों को किया 129 रनों पर ढेर

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने महज 129 रनों पर ही ढेर कर दिया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके तो वहीं चाइना मैन कुलदीप यादव ने भी दो विकेट चटकाए।

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान का लखनऊ दौरा, उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात आज शाम लखनऊ में होगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं से समर्थन मांगने… Continue reading दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान का लखनऊ दौरा, उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात

नहीं रहे नेताजी, 82 साल की उम्र में यूपी के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव ने ली अंतिम सांस

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। वह पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह वेंटिलेटर पर थे। मुलायम… Continue reading नहीं रहे नेताजी, 82 साल की उम्र में यूपी के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव ने ली अंतिम सांस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, योगी सरकार को घेरने के लिए विधायकों संग पैदल मार्च करेंगे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने महंगाई और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को हंगामेदार तरीके से उठाने की तैयारी की है। उधर, सत्तापक्ष ने कहा है कि विपक्ष मुद्दाविहीन है इसलिए विरोधी दलों ने सदन को सुचारू रूप से नहीं चलने… Continue reading यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, योगी सरकार को घेरने के लिए विधायकों संग पैदल मार्च करेंगे अखिलेश यादव

विधानसभा चुनाव में SP की हार के बाद अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद आज सुबह ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि हमने दिखा दिया है कि बीजेपी की सीटों को घटाया जा सकता है। बीजेपी की सीटों की संख्या में यह गिरावट निरंतर जारी रहेगी। अखिलेश ने ट्वीट किया- उप्र की… Continue reading विधानसभा चुनाव में SP की हार के बाद अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

UP Election Results 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों के रुझान आए, बीजेपी को बहुमत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। वहीं विधानसभा की कुल 403 सीटों पर मतगणना हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना कर रखी। वहीं आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। Live Updates… गोरखपुर अर्बन सीट से यूपी… Continue reading UP Election Results 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों के रुझान आए, बीजेपी को बहुमत