उप्र: I.N.D.I.A. गठबंधन और सपा के बीच हुआ सीट बंटवारा, 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस गठबंधन को अंजाम तक पहुंचने में बहुत अहम भूमिका अदा की है। वह उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियों को एक साथ लाने का जो प्रयास कर रही हैं, इसके लिए वह उनका आभार प्रकट करते हैं।

क्या सुलझ गया सपा-कांग्रेस के बीच सीटों का पेंच, अखिलेश बोले- अंत भला तो सब भला

समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को बात बनती नजर आ रही है। वहीं, इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि हां, गठबंधन होगा। दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद नहीं है और समय आने पर सब कुछ स्पष्ट कर दिया जाएगा। अंत भला तो सब भला। कांग्रेस… Continue reading क्या सुलझ गया सपा-कांग्रेस के बीच सीटों का पेंच, अखिलेश बोले- अंत भला तो सब भला

सपा से अलग होने के बाद नई पार्टी बनाएंगे स्‍वामी प्रसाद मौर्य, 22 फरवरी को दिल्‍ली में करेंगे घोषणा

उन्‍होंने सपा पर तंज कसते हुये कहा, ”सपा में एक नया फैशन चल गया है। नाम है समाजवादी और समाजवाद की दुहाई देकर उसका कत्लेआम कर रहे हैं। धर्मनिरपेक्ष होने की दुहाई देकर आज यथास्थितिवादी शक्तियों को बढ़ावा दे रहे हैं।”

अखिलेश को झटका देकर अब इस पार्टी शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? जानिए क्या है इनसाइड स्टोरी?

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य जो कभी हिंदू धर्म, तो कभी देवी-देवताओं पर बोलकर विवाद मोल ले लेते हैं, तो कभी राम मंदिर को लेकर जहर उगलते हैं। आए दिन मौर्य के बयान एक नया बखेड़ा खड़ा कर देते हैं। उनके बयानों को सुनकर खुद समाजवादी पार्टी के नेता बिचल उठते हैं। उनके बयान पर… Continue reading अखिलेश को झटका देकर अब इस पार्टी शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? जानिए क्या है इनसाइड स्टोरी?

काशी और मथुरा को लेकर मुस्लिम पक्ष से क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

अयोध्या तो बस झांकी है, मथुरा काशी बांकी है। ये नारे लंबे समय से लगते चले आ रहे हैं और हिन्दू समाज इन नारों के माध्यम से मुगलशासन में तोड़े गए हिन्दू मंदिरों को वापसी लेने की बात कहता है। ये नारा तब और जागृत हो गया जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने… Continue reading काशी और मथुरा को लेकर मुस्लिम पक्ष से क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

जयंत चौधरी छोड़ेंगे इंडिया गठबंधन का साथ, भाजपा के साथ डील फाइनल?

लोकसभा के सीटों के हिसाब से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरएलडी और समाजवादी पार्टी के बीच दरार आ सकती है। साथ ही जयंत चौधरी भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते है। इतना ही नहीं दोनों पार्टियों के बीच सीटें भी फाइनल हो चुकी… Continue reading जयंत चौधरी छोड़ेंगे इंडिया गठबंधन का साथ, भाजपा के साथ डील फाइनल?

समाजवादी पार्टी के विधायक शिव प्रताप यादव का निधन, योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक डॉ शिव प्रताप यादव (74) का शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। यादव सपा सरकारों में दो बार मंत्री रह चुके थे। यादव के निधन पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव… Continue reading समाजवादी पार्टी के विधायक शिव प्रताप यादव का निधन, योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव ने जताया शोक

भाजपा राज में महिलाओं के साथ हो रहा सबसे ज्यादा अन्याय : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।’’

यादव ने यहां सपा राज्य मुख्यालय पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी आधी आबादी को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की पक्षधर है। समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार में महिलाओं का सम्मान और अवसर सुरक्षित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जबकि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है। नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।’’

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। हर दिन महिलाओं के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय और उत्पीड़न की खबरे सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था इस हद तक खराब है कि बच्चियों को स्कूल जाने से भी डर लगता है। भाजपा सरकार की यही बड़ी उपलब्धि है।

यादव ने कहा कि ‘‘भाजपा सरकार में मणिपुर में महिलाओं के साथ बड़ी जघन्य घटनाएं हुई। अत्याचार हुआ लेकिन महिलाओं को न्याय नहीं मिला। भाजपा से किसी को भी न्याय की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार में महिलाओं की अस्मत को रौंदा जा रहा है।’’

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग महिला वंदन की बात करते थे उनकी सरकार में महिला पहलवानों के साथ जिस तरह का अन्याय हुआ, उसे पूरे देश ने देखा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी महिला संगठन लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती से हर बूथ पर सपा को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करे। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन ( इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) भाजपा को हरायेगा।

Noida: पूर्व CM अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतपत्र से मतदान कराए जाने की मांग की

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण मिलेगा तो वह राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश में BJP को सिर्फ ‘सपा’ ही हरा सकती है- शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को संकेत दिया कि वे 2024 में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 65 पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा था कि विपक्षी गुट के सदस्य निराश नहीं होंगे और उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा।