लोकसभा चुनाव: NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, भाजपा 17, JD(U) 16 और लोजपा (रामविलास) पांच सीट पर लड़ेगी चुनाव

बिहार में राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट दी गई है।

लोकसभा चुनाव: ‘AAP’ ने गुवाहाटी से अपनी उम्मीदवारी वापस ली

‘आप’ ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (रागज)को हराने के लिए, उसने विभिन्न राज्यों में ‘समझौता किया और कुर्बानी दी’। पार्टी ने साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम में उस भावना का प्रदर्शन नहीं किया।

‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार किया जा रहा : मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “देवरिया मेरे लिये नया नहीं है। मैं यहां लगातार 30 वर्षो से आ रहा हूं। यहां हमलोग जिन समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे थे, उसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धरातल पर उतारने का कार्य किया गया। मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया।”

हर दल चाहता है लोजपा उसके साथ रहे : चिराग पासवान

चिराग ने कहा, “मैं यहां संवाददाताओं की भीड़ देख सकता हूं, जो यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि चिराग पासवान किसके साथ रहेंगे। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि चिराग पासवान केवल बिहार के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं।”

TMC का मतलब ‘तू, मैं और करप्शन’ – PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी संदेशखालि की घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र की ‘‘परेशान माताओं और बहनों’’ का समर्थन करने के बजाय राज्य सरकार ने आरोपियों का पक्ष लिया। संदेशखालि में महिलाओं ने कुछ तृणमूल नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

बिहार में I.N.D.I.A. गठबंधन को लगा एक और झटका, RJD विधायक भरत बिंद ने थामा NDA का हाथ

वहीं कांग्रेस के भी दो विधायकों ने राजग का हाथ थाम लिया है ऐसे में विपक्षी गठबंधन (‘इंडिया’) के अब तक 7 विधायकों ने गठबंधन छोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के खेमे में जा चुके हैं।

सपा से अलग होने के बाद नई पार्टी बनाएंगे स्‍वामी प्रसाद मौर्य, 22 फरवरी को दिल्‍ली में करेंगे घोषणा

उन्‍होंने सपा पर तंज कसते हुये कहा, ”सपा में एक नया फैशन चल गया है। नाम है समाजवादी और समाजवाद की दुहाई देकर उसका कत्लेआम कर रहे हैं। धर्मनिरपेक्ष होने की दुहाई देकर आज यथास्थितिवादी शक्तियों को बढ़ावा दे रहे हैं।”

बिहार: JDU और BJP के नेताओं की आज अहम बैठक, नई सरकार के गठन को लेकर हो सकती है चर्चा

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, “राज्य में नकारात्मक, आशाहीन और अहंकारी राजनीति का अंत करने वाली सकारात्मक विकासोन्मुखी नौकरियों वाली जन-समर्पित “महागठबंधन” सरकार…जिसके हर यशस्वी कार्य पर तेजस्वी यादव जी की शत प्रतिशत छाप लगी हो…बिहार की कायापलट करने वाली ऐसी तेजस्वी सरकार को गिराने का हम सोच भी नहीं सकते।’’