बिहार में I.N.D.I.A. गठबंधन को लगा एक और झटका, RJD विधायक भरत बिंद ने थामा NDA का हाथ

बिहार की राजनीति में आए दिन हलचल जारी है। राष्ट्रीय जनता दल के एक और विधायक भरत बिंद ने भी आरजेडी का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए हैं जिसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के पांच विधायक एनडीए में शामिल हो चुके हैं तो वहीं कांग्रेस के भी दो विधायकों ने राजग का हाथ थाम लिया है ऐसे में विपक्षी गठबंधन (‘इंडिया’) के अब तक 7 विधायकों ने गठबंधन छोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के खेमे में जा चुके हैं।

राष्ट्रीय जनता दल का साथ छोड़ने वाले 5 विधायकों के नाम सूची में शामिल है

  1. प्रहलाद यादव
  2. चेतन आनंद
  3. वीना देवी
  4. संगीता देवी
  5. भरत बिंद