अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ‘UP से नेहरू-गांधी परिवार की विदाई हो चुकी है’

अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन पर भी हमला बोलते हुए इसे (गठबंधन) ‘ठगबंधन’ बताया है। उन्होंने धार्मिक स्थलों की आलोचना करने के लिए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों को धार्मिक स्थलों की आलोचना करने की आदत है, वह कभी भगवान राम का अपमान करते हैं तो कभी सनातन धर्म को कुचलने की बात करते हैं।

सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा दावा, कहा अगर लोकसभा चुनाव में भाजपा 270 सीटें भी जीत ले तो यह बड़ी बात होगी

आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के दावों को लेकर मंगलवार को भाजपा पर कटाक्ष किया। केजरीवाल ने महंगाई बेरोजगारी और पेट्रोल की ऊंची कीमतों का आरोप लगाते हुए कहा कि वे बकवास कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात होगी अगर वे 370 तो क्या 270… Continue reading सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा दावा, कहा अगर लोकसभा चुनाव में भाजपा 270 सीटें भी जीत ले तो यह बड़ी बात होगी

लोकसभा चुनाव: ‘AAP’ और कांग्रेस के बीच बनी बात, 4-3 के फॉर्मूले पर लड़ सकती है चुनाव !

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसका संकेत देते हुए पहले ही कहा था राष्ट्रीय राजधानी में सीटों के तालमेल के लिए बातचीत ‘अंतिम चरण’ में है और जल्द ही दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा की जाएगी।

उप्र: I.N.D.I.A. गठबंधन और सपा के बीच हुआ सीट बंटवारा, 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस गठबंधन को अंजाम तक पहुंचने में बहुत अहम भूमिका अदा की है। वह उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियों को एक साथ लाने का जो प्रयास कर रही हैं, इसके लिए वह उनका आभार प्रकट करते हैं।

सपा से अलग होने के बाद नई पार्टी बनाएंगे स्‍वामी प्रसाद मौर्य, 22 फरवरी को दिल्‍ली में करेंगे घोषणा

उन्‍होंने सपा पर तंज कसते हुये कहा, ”सपा में एक नया फैशन चल गया है। नाम है समाजवादी और समाजवाद की दुहाई देकर उसका कत्लेआम कर रहे हैं। धर्मनिरपेक्ष होने की दुहाई देकर आज यथास्थितिवादी शक्तियों को बढ़ावा दे रहे हैं।”

‘PM मोदी तीसरे कार्यकाल में भारत आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा’- Amit Shah

अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन को ‘घमंडिया’ गठबंधन से संबोधित करते विपक्ष पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि ‘घमंडिया’ गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के I.N.D.I.A. गठबंधन से अलग होने पर बोले CM नितीश, कहा- गठबंधन तो पहले ही खत्म हो गया था

नितीश कुमार ने आगे बात करते हुए राजद प्रमुख लालू यादव के ‘दरवाजा खुला है’ वाले बयान पर कहा कि, “कौन क्या बोलता है उसके चक्कर में मत आइए। हम सब एक साथ हो गए हैं, जैसे पहले थे। जो गड़बड़ी हुई है उसकी जांच होगी, चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, इसलिए हमने उन्हें (राजद) छोड़ दिया।”

J&K: I.N.D.I.A गठबंधन में पड़ी फूट, National Conference अकेले लड़ेगी चुनाव, NDA से हो सकता है गठबंधन

फारूक अब्दुल्ला ने एनडीए से गठबंधन की ओर संकेत देते हुए कहा कि ‘अगर पीएम मोदी या गृह मंत्री बुलाएंगे तो उनसे कौन नहीं बात करना चाहेगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बातचीत असफल हो गई है, इसलिए वो अलग से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान, कहा- ‘बिहार विधानसभा में बहुमत हासिल करेंगे’

बता दें कि 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बीजेपी-जेडीयू गठबंधन का समर्थन करने वाले 128 विधायकों का बहुमत है।

‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आने पर आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा देगा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर राष्ट्रव्यापी जाति आधारित जनगणना कराने और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने का सोमवार को वादा किया।

गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरकार को गिराने का प्रयास किया, क्योंकि मुख्यमंत्री एक आदिवासी थे।

गांधी ने यहां शहीद मैदान में आयोजित एक रैली में कहा, ‘‘गठबंधन के सभी विधायकों, (चंपई) सोरेन जी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने भाजपा-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की साजिश को रोक दिया और गरीबों की सरकार की रक्षा की।”

गांधी ने दावा किया कि दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) को बंधुआ मजदूर बनाया गया और बड़ी कंपनियों, अस्पतालों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और अदालतों में उनकी भागीदारी नहीं है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यह भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल है। हमारा पहला कदम देश में जाति आधारित जनगणना कराना होगा।”

गांधी ने कहा कि मौजूदा प्रावधानों के तहत 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उन्होंने वादा किया कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की सरकार आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को “हटा” देगी।

गांधी ने कहा, ‘‘दलितों और आदिवासियों के आरक्षण में कोई कटौती नहीं होगी। मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि समाज के पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार मिलेगा। यह सबसे बड़ा मुद्दा है – सामाजिक और आर्थिक अन्याय।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि वह ओबीसी हैं, लेकिन जब जातीय जनगणना की मांग की गई तो उन्होंने कहा कि यहां केवल दो जातियां हैं- अमीर और गरीब।

गांधी ने दावा किया, ‘‘जब ओबीसी, दलितों, आदिवासियों को अधिकार देने का समय आया, तो मोदी जी कहते हैं कि कोई जाति नहीं हैं और जब वोट लेने का समय आता है, तो वे कहते हैं कि वह ओबीसी हैं।”

झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के विश्वास मत हासिल कर लेने के बाद गांधी ने भाजपा की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने सरकार को हटाने की कोशिश की, क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं कर सकती कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस, झामुमो एकसाथ उनके खिलाफ खड़े हुए और सरकार बच गई। वे जांच एजेंसियों और धनबल के माध्यम से विपक्ष शासित सभी राज्यों में ऐसा करते हैं। वे (भाजपा) लोकतंत्र, संविधान पर हमला कर रहे हैं और लोगों की आवाज दबाना चाहते हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन लोकतंत्र की आवाज को दबाने नहीं देगा।’’

मणिपुर से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।