लोकसभा चुनाव: ‘AAP’ और कांग्रेस के बीच बनी बात, 4-3 के फॉर्मूले पर लड़ सकती है चुनाव !

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन में बात बनती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीट में से कांग्रेस को तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश की है और खुद चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है हालांकि कांग्रेस इस पर अभी कुछ भी कहने से बच रही है।

सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी दक्षिणी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली की सीट पर चुनाव लड़ सकती है वहीं बाकि बची हुई तीन सीटें उत्तर पूर्वी, चांदनी चौक और पूर्वी दिल्ली कांग्रेस को दी जा सकती है। साथ ही सूत्रों के अनुसार हरियाणा की दस सीटों पर भी दोनों पार्टियों के बीच सहमति बनती नजर आ रही है बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस दस सीटों में से नौ सीटों पर चुनाव लड़ सकती है तो वहीं एक सीट आम आदमी पार्टी को दी गई है।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसका संकेत देते हुए पहले ही कहा था राष्ट्रीय राजधानी में सीटों के तालमेल के लिए बातचीत ‘अंतिम चरण’ में है और जल्द ही दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा की जाएगी।