पूर्व वायुसेना प्रमुख भदौरिया भाजपा में शामिल

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में भदौरिया की लंबी सेवा की सराहना की और विश्वास जताया कि वह रक्षा बलों में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान देंगे।

केजरीवाल गिरफ्तार: ‘AAP’ के सामने नेतृत्व का संकट

केजरीवाल का स्थान ले सकने वाले नेता को खोजना और भी अधिक महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि ‘आप’ पंजाब, दिल्ली, गुजरात, असम और हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है जहां केजरीवाल पार्टी के अहम प्रचारक होने वाले थे।

केजरीवाल की गिरफ्तारी: ‘आप’ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर BJP मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

पुलिस के एक आला अधिकारी के अनुसार, भाजपा मुख्यालय और ईडी कार्यालय के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा: रामपाल माजरा की INLD में हुई घर वापसी, बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि रामपाल माजरा के आने से पार्टी और मजबूत होगी, उन्होंने आगे कहा कि इनेलो की स्थापना के वक्त से हमारे साथ रामपाल माजरा जुड़े रहे। पिछले कुछ हालातों की वजह से वे पार्टी छोड़कर गए थे।

लोकसभा चुनाव: उप्र में पहले चरण में आठ सीट के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस बार बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है जबकि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है और दोनों दल विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। रालोद ने भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से हाथ मिलाया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने मंत्रिमंडल का किया विस्तार, 8 नए मंत्रियों ने ली शपथ

हिसार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कमल गुप्ता ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली। वह पूर्ववर्ती मनोहर लाल मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे।

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में हुईं शामिल

सीता सोरेन ने भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटों पहले ही झामुमो को छोड़ दिया था और दावा किया था कि झारखंड के सत्तारूढ़ दल में उनकी उपेक्षा की जा रही थी और अलग-थलग किया जा रहा था।

हिमाचल: भाजपा ने कांग्रेस पर आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप, राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य निर्वाचन आयोग में एक शिकायत दाखिल कर आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए खंड विकास कार्यालय और पंचायत कार्यालयों में 1500 रुपये प्रति माह प्राप्त करने के लिए फार्म भरे जा रहे हैं।

CM भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का किया दावा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेगी।

किसान और व्यापारी का रिश्ता तोड़ने पर तुली हुई है भाजपा सरकार: डॉ सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने जिले की मंडियों का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा नीलधारी में मत्था टेका और अरदास की। मंडी में पहुंचने पर व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर डॉ. सुशील गुप्ता का स्वागत किया और… Continue reading किसान और व्यापारी का रिश्ता तोड़ने पर तुली हुई है भाजपा सरकार: डॉ सुशील गुप्ता