लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक करीब 44.13 फीसदी हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए 6,841 निरीक्षक और उप-निरीक्षक, 39,642 मुख्य आरक्षी और आरक्षी तथा 28,784 होमगार्ड के अलावा प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की 60 कंपनियां और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 239 कंपनियां तैनात की गयी हैं।

लोकसभा चुनाव: उप्र में पहले चरण में आठ सीट के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस बार बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है जबकि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है और दोनों दल विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। रालोद ने भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से हाथ मिलाया है।