हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने मंत्रिमंडल का किया विस्तार, 8 नए मंत्रियों ने ली शपथ

हिसार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कमल गुप्ता ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली। वह पूर्ववर्ती मनोहर लाल मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे।