लोकसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नामांकन दाखिल करने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की

बता दें कि नितिन गडकरी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में नागपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को हराया था। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्यालय है।

लोकसभा चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट, कंगना रनौत को मिली टिकट, वरुण गांधी का कटा पत्ता

भाजपा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल को सांसद प्रत्याशी बनाया है तो वहीं पीलीभीत से भाजपा नेता वरुण गांधी का पत्ता काटकर पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा की नवीनतम सूची में हरियाणा से चार उम्मीदवारों के नाम, सभी 10 सीट के लिए उम्मीदवार घोषित

उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद जिंदल और हरियाणा से निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला रविवार को ही भाजपा में शामिल हुए। जिंदल ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस सांसद के रूप में लोकसभा में कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

पूर्व वायुसेना प्रमुख भदौरिया भाजपा में शामिल

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में भदौरिया की लंबी सेवा की सराहना की और विश्वास जताया कि वह रक्षा बलों में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान देंगे।

हरियाणा: रामपाल माजरा की INLD में हुई घर वापसी, बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि रामपाल माजरा के आने से पार्टी और मजबूत होगी, उन्होंने आगे कहा कि इनेलो की स्थापना के वक्त से हमारे साथ रामपाल माजरा जुड़े रहे। पिछले कुछ हालातों की वजह से वे पार्टी छोड़कर गए थे।

लोकसभा चुनाव: उप्र में पहले चरण में आठ सीट के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस बार बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है जबकि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है और दोनों दल विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। रालोद ने भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से हाथ मिलाया है।

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में हुईं शामिल

सीता सोरेन ने भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटों पहले ही झामुमो को छोड़ दिया था और दावा किया था कि झारखंड के सत्तारूढ़ दल में उनकी उपेक्षा की जा रही थी और अलग-थलग किया जा रहा था।

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक राजकुमार चब्बेवाल ‘AAP’ में हुए शामिल

चब्बेवाल ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को भी एक पत्र लिखा और उसे भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उपनेता चब्बेवाल ने लिखा, “मैं पंजाब विधानसभा की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा सौंपता हूं।”

Lok Sabha Election: अमित शाह ने गांधीनगर सीट के लिए शुरू किया प्रचार अभियान

अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि वे भाजपा को वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर जरूर जाएं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मिला लोकसभा चुनाव का टिकट

हरिद्वार लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, ‘‘ मुझे हमेशा से पता था कि मेरी पार्टी मुझे मौका देगी। मैं पार्टी नेतृत्व, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को मुझ पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देता हूं। ’’