जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद किए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मुद्दे पर सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि दोपहर तक कुछ समाधान नहीं हुआ तो अदालत इस मामले में हस्तक्षेप करने पर विचार करेगी।
Closure of Delhi Metro stations: CJI Surya Kant says he will intervene if something does not happen by lunch time.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026
बार एसोसिएशन ने दाखिल की याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने याचिका दायर की है। याचिका में अदालत से मांग की गई कि कम से कम वकीलों, वादियों और न्यायालय के कर्मचारियों को मेट्रो स्टेशनों के जरिए सीमित प्रवेश की अनुमति दी जाए, ताकि न्यायिक कार्य प्रभावित न हो। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि वकीलों की अनुपस्थिति के कारण फिलहाल कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर दोपहर तक समस्या का समाधान नहीं निकला तो अदालत हस्तक्षेप कर सकती है।
Service Update
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
DMRC ने सुरक्षा कारणों से बंद किए स्टेशन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गुरुवार सुबह 7:30 बजे से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की। बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।
इंटरचेंज सुविधा रहेगी जारी
DMRC ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी। यात्री इन स्टेशनों पर केवल लाइन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
Read More
UAE में भारतीयों को बड़ी राहत! पासपोर्ट-वीजा सेवाएं फिर से हुई शुरू

