भाजपा मंत्रियों का अल्पमत के आरोपों के बाद विपक्ष पर ताबड़ तोड़ हमला

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़: विपक्ष द्वारा लगातार अल्पमत में सरकार होने के दावे और फिर राज्यपाल को भेजे गए पत्र को लेकर किए जा रहे कटाक्षों पर कैबिनेट मीटिंग के बाद कई मंत्रियों ने बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कँवरपाल ग़ुज्जर ने इस मामले में कहा है कि 3 निर्दलीय… Continue reading भाजपा मंत्रियों का अल्पमत के आरोपों के बाद विपक्ष पर ताबड़ तोड़ हमला

जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति कर रही हैं सपा और कांग्रेस : राजनाथ

उन्होंने कहा, ”झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। सपा और कांग्रेस के नेता जनता से झूठ बोल रहे हैं कि भाजपा की सरकार आएगी तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। सच्चाई यह है कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा।”

अगर आप इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार को देंगे वोट, तो मुझे नहीं जाना पड़ेगा जेल: अरविंद केजरीवाल

मौजूदा लोकसभा चुनावों में मतदाताओं से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर वे इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों को वोट देते हैं तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। चांदनी चौक लोकसभा सीट से इंडिया ब्लॉक के कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल के… Continue reading अगर आप इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार को देंगे वोट, तो मुझे नहीं जाना पड़ेगा जेल: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल आज आएंगे पंजाब, अमृतसर में होगा मेगा रोड शो

आप चीफ अरविंद केजरीवाल पंजाब में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत आज अमृतसर से करेंगे। वें आज शाम 6 बजे अमृतसर में सीएम भगवंत मान के साथ रोड शो करेंगे। आप चीफ केजरीवाल प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल के पक्ष में रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद अरविंद केजरीवाल श्री हरमिंदर साहिब में माथा टेकेंगे। इस… Continue reading अरविंद केजरीवाल आज आएंगे पंजाब, अमृतसर में होगा मेगा रोड शो

मान सरकार ने रबी सीजन की फसलों की MSP के लिए केंद्र सरकार को भेजे सुझाव

भगवंत मान सरकार ने रबी सीजन की फसलों की MSP के लिए केंद्र सरकार को सुझाव भेजे हैं जिनसे किसानों का चौतरफा विकास होगा। आइये जानते हैं इन सुझावों के बारे में: पंजाब के किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलवाने और उनके हकों की रक्षा करने के लिए मान सरकार वचनबद्ध है।

Aaj Ka Rashifal: आज 16 मई, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 16 मई, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा। आज की वाणी यत्पृथिव्यां व्रीहियवंहिरण्यं पशवः स्त्रियः।सर्वं तन्नालमेकस्यतस्माद् विद्वान् शमं चरेत् ॥ अर्थात्: श्री कश्यप ने कहा- इस पृथ्वी पर जितने धान, जौ, सुवर्ण, पशु और… Continue reading Aaj Ka Rashifal: आज 16 मई, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने दुर्योंधन और दुशासन से की विपक्ष की तुलना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की तुलना दुर्योधन और दुशासन से करते हुए बुधवार को कहा कि ‘दुर्योधनों और दुशासनों’ के खिलाफ लोकसभा चुनाव रूपी महाभारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सारथी बनकर कृष्ण की भूमिका में खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने महोबा और जालौन में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर तीखे प्रहार किये।

योगी ने जालौन में कहा, ”मैं आज सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सुन रहा था। उन्होंने कहा कि चुनाव ध्रुवीकरण पर लड़ा जा रहा है। खरगे जी से कहना चाहता हूं कि देश का चुनाव ध्रुवीकरण के बीच नहीं, ये चुनाव तो रामभक्तों और राम द्रोहियों के बीच में हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ सभी रामद्रोही खड़े हैं, रामभक्तों पर गोली चलाने वाले खड़े हैं, देश के साथ गद्दारी करने वाले और पाकिस्तान का राग अलापने वाले खड़े हैं, उन दुर्योधनों और दुशासनों के खिलाफ इस महाभारत में आज मोदी जी भारतीय जनता पार्टी का सारथी बनकर कृष्ण की भूमिका में खड़े हैं।”

योगी ने कहा, ”ये जो रामद्रोही हैं, वे केवल अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। इनको न जाति की चिंता है, न प्रदेश की चिंता है और न देश की चिंता है। इन्हें न आपकी आस्था की चिंता है, न गरीब की चिंता है, न किसान की चिंता है, न महिलाओं की चिंता है न बेटियों की चिंता है। इनको सिर्फ परिवार की चिंता है।”

खरगे ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, ”यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ, गरीबों के पक्ष में लड़ने वाली पार्टियां हैं। दूसरी तरफ, अमीरों के पक्ष में खड़े होने वाले लोग हैं। हमारी लड़ाई गरीबों की ओर से है, जिन्हें खाना नहीं मिलता और नौकरी नहीं मिलती। हमारा गठबंधन देश में फैली बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ यह लड़ाई लड़ रहा है।”

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ”ये कांग्रेस के लोग धमकी देते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है…. तो हमारा एटम बम क्या फ्रिज में रखने के लिए है। भारत 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दे रहा है तो पाकिस्तान में एक किलो गेहूं के लिए छीनाझपटी हो रही है। पाकिस्तान का राग अलापने वालों को सुझाव है कि भारत पर बोझ मत बनो, कटोरा लेकर पाकिस्तान ही चले जाओ।”

इससे पहले, महोबा में आयोजित जनसभा में आदित्यनाथ ने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सबसे अधिक बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है और इस क्षेत्र को नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिसके बाद यहां के नौजवान पलायन नहीं करेंगे, बल्कि पूरी दुनिया से लोग यहां नौकरी और रोजगार के लिए आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘‘पिछली सरकारों में बुंदेलखंड क्षेत्र में माफिया और डकैत पैदा किये गये थे। बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसाया गया, ऐसे लोगों की जमानत जब्त होनी चाहिए।’’

उन्होंने आल्हा-उदल और वीर चंदेलों की भूमि को नमन करते हुए कहा कि उनके लिए महोबा उनकी अपनी भूमि लगती है। बाबा गोरखनाथ ने यहीं गोरखगिरी में तपस्या की थी और आल्हा उदल को यहीं अमरता का वरदान प्राप्त हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने बहुत अन्याय किया था। यह क्षेत्र प्रचूर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, यहां नदी, नाले, खनन और पर्यटन की संभावना है। सपा सरकार ने यहां माफिया और डकैत पैदा करके जनता का शोषण किया।’’

मैं लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की ‘साजिश का पर्दाफाश कर रहा हूं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह लोगों को धर्म के आधार पर बांटने की कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की साजिश का पर्दाफाश कर रहे हैं और उनके लिए देश की एकता उनकी अपनी छवि से अधिक महत्वपूर्ण है।

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पूर्ववर्ती डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुसलमानों के लिए 15 प्रतिशत धन आवंटित करके देश के बजट को मुस्लिम बजट और हिंदू बजट में विभाजित करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी ‘इंडी’ गठबंधन सत्ता में आने के बाद तुष्टीकरण की इस नीति को लागू करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन और ‘‘कांग्रेस के शहजादे’’ (राहुल गांधी के स्पष्ट संदर्भ में) धर्म को लेकर राजनीति कर रहे है और कर्नाटक उनकी प्रयोगशाला है।

मोदी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में मुसलमानों को रातोंरात ओबीसी कोटा में शामिल कर लिया गया और कांग्रेस ने इसे देश के बाकी हिस्सों में लागू करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी लोगों को धर्म के आधार पर बांटने संबंधी ‘इंडी’ गठबंधन की साजिशों का पर्दाफाश कर रहे हैं। मेरी छवि से ज्यादा मेरे लिए देश की एकता महत्वपूर्ण है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस के लिए विकास का मतलब केवल उन लोगों के लिए है जो उसे वोट देते हैं।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘क्या देश को इस तरह से चलाया जाना चाहिए?’’

मोदी ने कहा, ‘‘नकली’’ (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली) शिवसेना को ‘‘कांग्रेस शहजादे’’ से विनायक दामोदर सावरकर के पक्ष में पांच पंक्तियां बोलने के लिए कहना चाहिए।

मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘‘(मार्च 1993 मुंबई विस्फोट के दोषी) याकूब मेमन की कब्र को संवारा गया है और राम मंदिर के निमंत्रण को खारिज कर दिया गया है। क्या आप चुनाव में ‘इंडी’ गठबंधन को दंडित करेंगे? वर्ष 1993 बम विस्फोटों का एक आरोपी भी ‘नकली’ शिवसेना के लिए प्रचार कर रहा है। मजबूत और विकसित भारत के लिए और तुष्टीकरण के खिलाफ वोट करें।’’

शिवसेना के मौजूदा सांसद एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्याण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 20 मई को मतदान होगा।

चार जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा, गरीबों को हर महीने 10 किलो अनाज मुफ्त देंगे : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न होने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) मजबूत स्थिति में है, और चार जून के बाद सरकार बनाएगा ।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार गरीब लोगों को हर महीने 10 किलो अनाज मुफ्त देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे ।

खरगे ने कहा, ”देश में चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) मजबूत स्थिति में है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हिंदुस्तान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदाई तय कर दी है। चार जून को ‘इंडिया’ गठबंधन नई सरकार बनाने जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि देश के 80 करोड़ गरीबों को हम मुफ्त अनाज दे रहे हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि खाद्य सुरक्षा कानून तो हम लेकर आए थे। ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार आएगी तो हम गरीबों को प्रति माह 10 किलो अनाज मुफ्त देंगे। हमने यह कर्नाटक और तेलंगाना में किया है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ताकत की बात करते हैं, लेकिन वह बार बार संविधान बदलने की बात करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते?

खरगे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने भी संविधान को बदलने की बात की थी।

उन्होंने कहा ‘‘उप्र में भाजपा के इतने लोग संविधान बदलने की बात बोलते हैं कि मुझे ताज्जुब होता हैं और मोदी जी चुप बैठते हैं। अगर आपके पास ताकत है, छप्पन इंच की छाती तो है ही… तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते ?’’

उन्होंने कहा कि यह संविधान के खिलाफ हैं, ऐसा नहीं बोलना चाहिए ।

खरगे ने कहा, ”यह संसद का बेहद महत्वपूर्ण चुनाव है, जिससे देश का भविष्य बनेगा और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखा जाएगा। देश के भविष्य को बनाने व संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना चाहिए। इसलिए हम सब मिलकर आपके लिए काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ, गरीबों के पक्ष में लड़ने वाली पार्टियां हैं। दूसरी तरफ, अमीरों के पक्ष में खड़े होने वाले लोग हैं।”

उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गरीबों की ओर से है, जिन्हें खाना और नौकरी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन देश में फैली बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ यह लड़ाई लड़ रहा है।

खरगे ने कहा, ”विपक्ष के नेताओं को भाजपा के लोग नामांकन करने से रोक रहे हैं। हमारे पोलिंग एजेंट को भी डराया-धमकाया जा रहा है। चुनाव में सबको समान अवसर मिलना चाहिए। चुनाव के चार चरणों के बाद संकेत मिले हैं कि ‘इंडिया’ गठबंधन भाजपा से आगे है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी मतदाताओं का बुर्का उठा उठाकर देख रही हैं । ‘‘ऐसी स्थिति में क्या निष्पक्ष चुनाव होता है?’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर अपने संबोधनों में विकास के अलावा अन्य मुद्दे उठाने के लिए भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने संबोधनों में “मटन, चिकन, मंगलसूत्र” का जिक्र करते हैं लेकिन मणिपुर के मुद्दे पर बात ही नहीं करते। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री पिछले 10 वर्षों में किए गए काम पर वोट क्यों नहीं मांग रहे हैं?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सत्ता में आने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी ताकि लोगों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगे। उन्होंने कहा ‘‘इसका उद्देश्य देश को कमजोर करना कतई नहीं है।’’

उन्होंने मोदी पर तंज करते हुए कहा कि वह कांग्रेस को जितनी गाली देते हैं, राम का नाम उतना नहीं लेते। उन्होंने कहा ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने उतना भगवान राम का नाम नहीं लिया होगा, जितनी वह कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुझे गाली देते हैं।’’

पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उत्तर प्रदेश में 79 लोकसभा सीटें जीतेगा, और सिर्फ एक सीट पर ही मुकाबला है ।

यादव ने कहा, “बुंदेलखंड के लोग भारतीय जनता पार्टी को खंड खंड कर देंगे। इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीटें जीत रहा है औऱ सिर्फ ‘क्योटो’ में मुकाबला है।”

प्रधानमंत्री और भाजपा पूर्व में वाराणसी को जापान के खूबसूरत शहर क्योटो की तरह विकसित करने का दावा कर चुके हैं।

यादव ने कहा कि चार चरणों का मतदान संपन्न होने के साथ ही भाजपा का झूठ भी चरम पर पहुंच गया है और अब ढहने लगा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। नौकरी न देने से नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद हो गय़ा। किसान, नौजवान, व्यापारी भाजपा की पुरानी कहानी सुन सुन कर थक चुके हैं।”

कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बुंदेलखण्ड क्षेत्र में भाजपा एक भी सीट नहीं जीतेगी। उन्होंने परीक्षा पेपर लीक को लेकर भी राज्य सरकार पर हमला बोला।

कांग्रेस, सपा और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ मिलकर उप्र में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस जहां 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं समाजवादी पार्टी 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि टीएमसी ने उप्र की एक लोकसभा सीट भदोही से अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कांग्रेस नेता दंबरुधर उलाका के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के पूर्व मंत्री दंबरुधर उलाका के निधन पर बुधवार को दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुर्मू ने कहा कि उलाका ने लोगों, विशेषकर वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए काम किया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता उलाका ने मंगलवार रात भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”ओडिशा सरकार में मंत्री रहे श्री दंबरुधर उलाका के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। श्री उलाका ने लोगों, विशेषकर वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए काम किया। मैं उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।”