राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से दो दिवसीय लद्दाख यात्रा पर;सियाचिन आधार शिविर भी जायेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को लद्दाख की दो दिवसीय यात्रा पर जायेंगी और इस दौरान उनका सियाचिन आधार शिविर भी जाने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति मंगलवार को लेह में केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के स्थापना दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगी।

लद्दाख 31 अक्टूबर, 2019 को केंद्रशासित प्रदेश बना था।

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को सियाचिन आधार शिविर जायेंगी जहां वह सैनिकों के साथ संवाद करेंगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘ उसी दिन वह लेह में उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और स्थानीय आदिवासियों से बातचीत भी करेंगी।’’

कानपुर में बड़ा हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत, राष्ट्रपति और PM समेत कई नेताओं ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार देर शाम मंदिर में दर्शन करके श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा… Continue reading कानपुर में बड़ा हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत, राष्ट्रपति और PM समेत कई नेताओं ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति यू यू ललित

न्यायमूर्ति न्यायाधीश उदय उमेश ललित ने आज भारत के 49 वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वरिष्ठतम न्यायाधीश को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। वकालत करते हुए सीधे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बने मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित का कार्यकाल 73 दिनों का होगा। वह आठ नवंबर 2022… Continue reading भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति यू यू ललित

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची राजघाट, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेने से पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा, जहां भारत के मुख्य न्यायाधीश द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के… Continue reading नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची राजघाट, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

President Farewell Dinner : रामनाथ कोविंद के लिए PM मोदी ने किया विदाई भोज का आयोजन, देखें शानदार तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई भोज का आयोजन किया। रात्रिभोज में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शामिल हुईं। वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला… Continue reading President Farewell Dinner : रामनाथ कोविंद के लिए PM मोदी ने किया विदाई भोज का आयोजन, देखें शानदार तस्वीरें