हमीरपुर: पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार लोकसभा चुनाव के तहत आयोजित कार्यक्रमों शामिल हो रहे हैं। इसी कडी में मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर में आयोजित पन्ना प्रमुखों की बैठक में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 5 दिवसीय शिमला दौरे पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से शिमला के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी जिसको लेकर प्रशासन और सरकार की ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

हमीरपुर में पन्ना प्रमुखों की बैठक में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार लोकसभा चुनाव के तहत आयोजित कार्यक्रमों शामिल हो रहे हैं। इसी कडी में मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर में आयोजित पन्ना प्रमुखों की बैठक में शामिल होंगे।

Shimla: टैंकर और कार की टक्कर से हादसा, घायलों को पूर्व CM जयराम ठाकुर ने पहुंचाया अस्पताल

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मानवता की मिसाल पेश की है। जयराम ठाकुर ने बुधवार को कुफरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार के घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हिमाचल : शिमला में भूस्खलन में दो लोगों की मौत, बिलासपुर में बस पुल से गिरने पर 10 लोग घायल

शिमला के रोहड़ू इलाके में रविवार को एक ‘एसयूवी’ वाहन के भूस्खलन की चपेट में आ जाने पर दो यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि रविवार को बिलासपुर जिले में एक अन्य घटना में, हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के पुल से फिसल जाने पर लगभग 10 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि रोहड़ू उपखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हाटकोटी-पौंटा साहिब रोड पर स्नेल गांव के निकट भूस्खलन हुआ, जहां दो वाहन मलबे में फंस गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं और दोनों शवों को ‘एसयूवी’ वाहन से निकाला।

पुलिस ने बताया कि रोहड़ू तहसील के रहने वाले सतीश कुमार (52) और विशंभर शर्मा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को सिविल अस्पताल रोहड़ू ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम होने के बाद उन्हें परिवारों को सौंप दिया गया।

बिलासपुर में बस दुर्घटना घ्याल गांव के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे। उसने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को बचाया।

पुलिस ने बताया कि सात घायलों को एम्स बिलासपुर में ले जाया गया है, जबकि तीन अन्य को मार्कंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ‘निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करें’ : हिमाचल उच्च न्यायालय

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष को तीन बागी निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे तुरंत स्वीकार करने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी। हालांकि प्रदेश कांग्रेस ने उनके खिलाफ दल-बदल निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के पास दायर एक नयी याचिका में कांग्रेस विधायकों- जगत सिंह नेगी और हरीश जनार्था ने दलील दी कि इन विधायकों के इस्तीफे स्वीकार न होने के बावजूद इन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और ऐसा करना दल-बदल निरोक कानून के तहत कार्रवाई के योग्य है।

तीन निर्दलीय विधायकों- होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर ने 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था। इन विधायकों ने 22 मार्च को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए थे।

नेगी ने बृहस्पतिवार को यहां मीडिया से कहा, ‘‘निर्दलीय विधायक किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो सकते हैं और यदि वे ऐसा करते हैं तो वे दल-बदल निरोधक कानून के तहत कार्रवाई के लिए उत्तरदायी हैं और हमने अध्यक्ष से ऐसी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।’’

अध्यक्ष ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कांग्रेस नेताओं की नयी याचिका पर प्रक्रिया शुरू हो गई है और तीन निर्दलीय विधायकों को याचिका की प्रति के साथ नोटिस जारी किया गया है तथा चार मई तक जवाब देने को कहा गया है।’’

इस बीच विधायकों की ओर से पेश महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि उनके मुवक्किलों की दलीलें आज पूरी हो गईं और अध्यक्ष के वकील अगली सुनवाई पर अपनी दलील पेश करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने पहले इन विधायकों को ‘‘कारण बताओ नोटिस’’ जारी किये थे और 10 अप्रैल तक उनसे स्पष्टीकरण मांगा था।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है और उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार किया जाना चाहिए था।

CM सुक्खू का दिल्ली में कार्यक्रम, 2 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर करेंगे मंथन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम सुक्खू दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं से राज्य की दो लोकसभा और विधानसभा की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर सकते हैं।

निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे का मामला, हिमाचल HC में होगी सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट में तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा मंजूरी को लेकर स्पीकर को निर्देश देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट में मामले पर बहस ना होने के कारण आज फिर कोर्ट मामले पर सुनवाई करेगी।

सीटीयू और पंजाब हिमाचल विवाद बेहद गंभीर मामला, हरियाणा प्रशासन दे दखल: दिनोंद

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र दिनोंद ने कहा कि पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के सेक्टर 43 बस अड्डे पर टाइम टेबल को लेकर चल रहा मामला पंजाब हिमाचल और सीटीयू के बीच का विवाद बन गया है। यह मामला पहली बार नहीं है। टाइम टेबल को लेकर… Continue reading सीटीयू और पंजाब हिमाचल विवाद बेहद गंभीर मामला, हरियाणा प्रशासन दे दखल: दिनोंद

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर वार किया। दरअसल एक  जून को हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव और छह सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में बैठकों का दौर जारी है।