राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 5 दिवसीय शिमला दौरे पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से शिमला के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी जिसको लेकर प्रशासन और सरकार की ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रपति निवास रिट्रीट से लेकर माल रोड़ तक गाड़ियों के काफ़िले के साथ रिहर्शल की गई। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर हिमाचल की राजधानी शिमला छावनी में तब्दील हो गई है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।

वहीं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी मोर्चों संभाल लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरान करेंगी, 6 मई को केंद्रीय विवि से धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहीं 7 मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।