हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए: Bhupinder Singh Hooda

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है।

उन्होंने मनोहर लाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से संबंधित घटनाक्रम का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि सत्ता विरोधी माहौल से बचने और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने ‘मिलीभगत’ के तहत यह सब किया है।

माना जा रहा है कि हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन मंगलवार को टूटने के बाद खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंडीगढ़ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया।

हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। मौजूदा सरकार अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है।’’

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए CM, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

जननायक जनता पार्टी (जजपा) और भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को आज सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्य में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री खट्टर समेत 14 मंत्री शामिल थे। इसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जजपा के तीन सदस्य थे।

हरियाणा: BJP और JJP के बीच टूटा गठबंधन, 240 दिन पहले लिखी गई थी पटकथा ?

हालांकि ये अलग बात है कि उस वक्त भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और दुष्यंत चौटाला की मुलाकात के बाद दोनों दलों में चल रहे गतिरोध के कुछ हद तक दूर होने की बात कही गई थी।

हरियाणा CM मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, हरियाणा के पूर्व मंत्री कुंवर पाल गुर्जर ने दावा किया कि मनोहर लाल ही सीएम पद पर बने रहेंगे

हरियाणा में टूटा BJP-JJP गठबंधन! नई सरकार का गठन संभव- सूत्र

हरियाणा से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूट गया है। हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल सामूहिक इस्तीफा दे सकता है और नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा।

आतंकी-गैंगस्टर के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा समेत 30 जगहों पर छापेमारी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवादियों और कुख्यात अपराधियों की साठगांठ के मामले की जांच के तहत मंगलवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में छापे मारे।

हरियाणा के रेवाड़ी में दो वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि लौटते समय कार का टायर पंक्चर हो गया। इसी बीच पीछे से आ रही एसयूवी गाड़ी ने कार में टक्कर मार दी।

प्रदर्शनकारी किसान आज 10 मार्च को 4 घंटे के लिए रोकेंगे ट्रेनें: सरवन सिंह पंधेर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शुरू हुए आंदोलन के तहत, हमने आज पूरे देश में ‘रेल रोको’ का आह्वान किया है। हम सभी किसानों, मजदूरों और आम लोगों से आग्रह करते हैं देश के लोग बड़ी संख्या में आज ‘रेल रोको’ में हमारा समर्थन करें। हम… Continue reading प्रदर्शनकारी किसान आज 10 मार्च को 4 घंटे के लिए रोकेंगे ट्रेनें: सरवन सिंह पंधेर

Haryana CM ने नूंह के लिए 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को नूंह जिले के लिए लगभग 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। सीएम ने कहा कि “आधुनिक शिक्षा अपनाने वाले” सभी गुरुकुल और मदरसों को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ पंजीकरण कराने पर वित्तीय सहायता मिलेगी।

जानिए कौन है काला जठेड़ी? जो लेडी डॉन से करने जा रहा शादी?

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका काला जठेड़ी अपनी गर्लफ्रेंड अनुराधा से शादी रचाने जा रहा है। अनुराधा अपराध जगत में लेडी डॉन और रिवाल्वर रानी के नाम से मशहूर थी। शादी के लिए काला जठेड़ी को दिल्ली की द्वारका कोर्ट से कस्टडी पैरोल मिली… Continue reading जानिए कौन है काला जठेड़ी? जो लेडी डॉन से करने जा रहा शादी?