Haryana Air Pollution: दिवाली के बाद हरियाणा में हवा का स्तर बेहद खराब, जानिए कितना पहुंचा AQI

बारिश होने के बाद प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार देखने को मिला था लेकिन अब एक बार फिर से हवा जहरीली बन गई है। दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद हरियाणा की हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है।

करनाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों की चोरी के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल में एक घर में हुई 18 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, नौकर बनकर आई महिला ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

रोहतक में आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम, CM केजरीवाल-CM मान होंगे शामिल

रोहतक में आज आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

हरियाणा : 60 से अधिक छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार

हरियाणा के जींद में एक सरकारी स्कूल में 60 से अधिक छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य को पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जींद के पुलिस उपाधीक्षक अमित भाटिया ने बताया कि आरोपी प्राचार्य करतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा हालांकि उन्होंने यह बताने से मना कर दिया कि आरोपी को कहां से गिरफ्तार किया गया है।

जींद जिले के उचाना इलाके के एक सरकारी स्कूल में 60 से अधिक छात्राओं ने प्राचार्य पर अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए गठित एसआईटी पिछले तीन दिनों से संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, एसआईटी ने हरियााणा के अलावा दूसरे राज्यों में भी छापेमारी की थी।

मामले के संबंध में छात्राओं ने बृहस्पतिवार को पंचकूला में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे, जिसके बाद महिला आयोग ने पुलिस को 24 घंटे में प्राचार्य को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने प्राचार्य की गिरफ्तारी में नाकाम रहने पर पुलिस को सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी थी।

महिला आयोग की अध्यक्ष भाटिया ने बताया था कि छात्राओं ने अपने बयान में प्राचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए जबकि कुछ ने कहा कि उनके साथ ऐसा नहीं हुआ लेकिन उन्होंने इस बारे में सुना है। उन्होंने कहा कि कुछ छात्राओं ने सुबूत भी पेश किए।

उन्होंने कहा कि आयोग इस मामले में सख्त है और छात्राओं को न्याय दिलाया जाएगा।

पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 ए (यौन उत्पीड़न), 341 (गलत तरीके से बंधक बनाना), तथा बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया था।

हरियाणा के मंत्री ने पराली जलाने की घटनाओं को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना की, आप ने किया पलटवार

हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की शनिवार को अलोचना की, जिसपर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

दलाल ने ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में पंजाब और हरियाणा में पिछले तीन दिनों में खेतों में पराली जलाने की घटनाओं के आंकड़े साझा किए। दलाल ने कहा, ‘हमने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से पानी मांगा था, पराली जलाने से निकलने वाला धुआं नहीं।’

हरियाणा के कृषि और किसान कल्याण मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में एक, दो और तीन नवंबर को खेतों में पराली जलाने की क्रमशः 1,921, 1,668 और 1,551 घटनाएं देखी गईं, जबकि इन्हीं तीन दिनों में हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं क्रमशः 99, 48 और 28 थी। दलाल के बयान पर पलटवार करते हुए आप ने उनपर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

आप की पंजाब इकाई के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा, ‘देश के 52 सबसे प्रदूषित जिलों में से 20 जिले हरियाणा में हैं और इसके बावजूद भी (मनोहर लाल) खट्टर सरकार राजनीति कर रही और पंजाब को जिम्मेदार ठहरा रही है।’

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए किसानों को उपकरण मुहैया कराए हैं। गर्ग ने हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘खट्टर सरकार ने क्या किया…केवल राजनीति की।’

राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर और नवंबर में वायु प्रदूषण में अत्यधिक वृद्धि होने की एक मुख्य वजह पंजाब एवं हरियाणा में धान की पराली जलाये जाने को माना जाता है।

किसानों को धान की कटाई के बाद जल्द ही गेहूं की बुआई करनी होती है, इसलिए वे धान की फसल के अवशेषों (पराली) को हटाने के लिए अपने खेतों में ही उन्हें जला देते हैं।

हरियाणा के कई हिस्सों में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब के कुछ हिस्सों में यह ‘खराब’ श्रेणी में रहा।

पंजाब सुदूर संवेदन केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में शुक्रवार तक पराली जलाने की कुल 12,813 घटनाएं दर्ज की गईं।

Karnal: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah अंत्योदय सम्मेलन में होंगे शामिल, CM समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित 2 नवंबर को हरियाणा का दौरा करेंगे। करनाल में आज अंत्योदय महा-सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हरियाणा में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा में भी सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Haryana: गृह मंत्री Anil Vij के निर्देशों के बाद गुरुग्राम पुलिस के 14 अधिकारी निलंबित

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कुछ मामलों में कार्रवाई करने में कथित देरी के चलते अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश देने के बाद गुरुग्राम पुलिस के 14 जांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

हरियाणा: अंबाला में 125 फुट ऊंचा रावण का पुतला गिरा

हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा मैदान में 125 फुट ऊंचा रावण का पुतला खड़ा करते समय गिर गया।

रावण के पुतले को खड़ा करने में लगे लोगों ने बताया कि पुतले का दहन मंगलवार को दशहरे के अवसर पर किया जाना था।

घटना रविवार की बतायी जा रही है। जिस समय यह करीब 25 क्विंटल (2500 किलोग्राम) वजनी पुतला गिरा तब मौके पर कई कारीगर मौजूद थे, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दशहरा उत्सव समिति ने बताया कि बांस, कपड़े, फाइबरग्लास और धातु की छड़ों से बने पुतले को विशाल क्रेन की मदद से जमीन पर खड़ा किया जा रहा था। इस दौरान पुतला खींचते समय क्रेन का बूम टूट गया और वह जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।

उत्तर प्रदेश के कारीगरों ने इसे दोबारा बनाने का प्रयास किया, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की जा सकी।

उत्सव समिति के अध्यक्ष तजिंदर सिंह ने सोमवार को बताया कि रावण का एक तैयार पुतला दिल्ली से लाया गया है ताकि दशहरा समारोह संपन्न हो सके ।

उन्होंने बताया कि इस पुतले को तैयार करने में करीब 60 कारीगरों ने महीनों की कड़ी मेहनत की थी जो क्षतिग्रस्त हो गया।

हरियाणा सरकार फसल विविधीकरण अपनाने वाले किसानों को दे रही विशेष प्रोत्साहन

हरियाणा सरकार फसल विविधीकरण अपनाने वाले किसानों को विशेष प्रोत्साहन दे रही है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, इससे ना सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। किसानों का भविष्य फसल विविधता पर केंद्रित होता है। इस दिशा में राज्य सरकार ने पहल… Continue reading हरियाणा सरकार फसल विविधीकरण अपनाने वाले किसानों को दे रही विशेष प्रोत्साहन