हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए: Bhupinder Singh Hooda

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है।

उन्होंने मनोहर लाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से संबंधित घटनाक्रम का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि सत्ता विरोधी माहौल से बचने और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने ‘मिलीभगत’ के तहत यह सब किया है।

माना जा रहा है कि हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन मंगलवार को टूटने के बाद खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंडीगढ़ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया।

हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। मौजूदा सरकार अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है।’’