हरियाणा में टूटा BJP-JJP गठबंधन! नई सरकार का गठन संभव- सूत्र

हरियाणा से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूट गया है। हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल सामूहिक इस्तीफा दे सकता है और नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा।

वहीं, इस बीच अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ परिवेक्षक के तौर पर चंडीगढ़ रवाना हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल सीएम के पद से इस्तीफा दे सकते है। आपको बता दें कि, बीजेपी के 41 विधायक है। 7 निर्दलीय विधायकों ने भी उनको समर्थन देने का एलान किया है।

सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में आज भाजपा विधायक दल की एक अहम बैठक बुलाई है। बैठक में बीजेपी के सभी विधायक मौजूद रहेंगे। साथ ही निर्दलीय विधायक भी बैठक में शामिल होंगे। हरियाणा बीजेपी प्रभारी विप्लव देव भी चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। वहीं हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।