ईडी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब देने के लिए वक्त मांगा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से आग्रह किया कि कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए उसे समय दिया जाए। एजेंसी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने… Continue reading ईडी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब देने के लिए वक्त मांगा

Delhi: न्यू उस्मानपुर में 32 साल के रेस्तरां मालिक की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, सड़क पर खून से लथपथ पड़े संजय सिंह को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

Delhi: PM Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक

दिल्ली में पीएम मोदी की आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत सभी केंद्रीय मंत्री शामिल हों।

BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी, अमित शाह का नाम शामिल

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। पार्टी की तरफ से 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है जिसमे पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नाम शामिल है।

आज का मौसम: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग अनुसार उत्तर भारत में 28, 29 और 30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम सुहवाना रहेगा।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7वीं लिस्ट की जारी

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम जारी किए है जिनमें छत्तीसगढ़ से 4 और तमिलनाडु से एक कैंडिडेट है।

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने कुल 9 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है।

चुनाव प्रचार से रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को रातों रात किया गया गिरफ्तार: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में भाजपा के हर जिला कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कैथल में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व “इंडिया” गठबंधन से कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने किया और… Continue reading चुनाव प्रचार से रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को रातों रात किया गया गिरफ्तार: डॉ. सुशील गुप्ता

होली पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में 800 से अधिक चालान काटे गए : दिल्ली पुलिस

दिल्ली की यातायात पुलिस ने सोमवार को होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने की घटनाओं के सिलसिले में 800 से अधिक चालान काटे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस बार काटे गए चालान की संख्या पिछले साल से 47.4 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2023 में होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने की घटनाओं के सिलसिले में 559 चालान काटे गए थे।

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस बार होली के दिन 11 दुर्घटनाएं हुईं जबकि 2023 में यह संख्या 24 थी।

पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों के उल्लंघनों, विशेष रूप से नशे में और हेलमेट के बिना गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सक्रिय रूप से कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस ने प्रमुख जंक्शन और मुख्य मार्गों पर कड़ी जांच के लिए ‘ब्रेथ एनालाइजर’ से लैस अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया था।

पुलिस ने कहा, ‘‘आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि नशे में गाड़ी चलाने की घटनाओं के सिलसिले में कुल 824 व्यक्तियों का चालान किया गया है, और होली के दिन बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने या सवारी करने के लिए उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,524 चालान जारी किए गए हैं।’’

इसके अलावा, यातायात संबंधी अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,241 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

भाजपा के प्रदर्शन के चलते दिल्ली में आईटीओ पर यातायात प्रभावित

आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके इस्तीफे की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मंगलवार को यहां आईटीओ पर प्रदर्शन किये जाने के कारण यातायात प्रभावित रहा।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली में भारी यातायात रहेगा।

पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बहादुर शाह जफर (बीएसजेड) मार्ग पर प्रदर्शन के मद्देनजर आईपी मार्ग, विकास मार्ग, मिंटो रोड और दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर वाहनों की भीड़ रहेगी। बहादुरशाह जफर मार्ग बंद रहेगा। कृपया इन मार्गों पर जाने से बचें और इन बातों को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।’’

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का इस्तीफा मांगते हुए मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया । केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा नेता और कार्यकर्ता फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के पास इकट्ठा हुए। उन्होंने केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारे लगाते हुए तथा उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दिल्ली सचिवालय की ओर कूच किया।