Delhi: LG वीके सक्सेना और CM केजरीवाल ने ITO में जलभराव का लिया जायजा

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही इसके आस-पास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाके ITO की सड़कें इस वक्त दरिया में तब्दील हो चुकी है. यहां हुए जलभराव के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच दिल्ली… Continue reading Delhi: LG वीके सक्सेना और CM केजरीवाल ने ITO में जलभराव का लिया जायजा

यमुना का जलस्तर घटा, खतरा बरकरार, ITO तक भरा पानी

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली में कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं. भले ही यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन यहां अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है. दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208.48 मीटर बना हुआ है. जलस्तर बढ़ने के साथ ही नोएडा के… Continue reading यमुना का जलस्तर घटा, खतरा बरकरार, ITO तक भरा पानी

Delhi Flood: दिल्ली के CM ने की घोषणा, सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी रविवार तक बंद रहेंगे

देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बता दें दिल्ली पानी-पानी हो रखी है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के चलते निचले इलाकों में बाढ़ आ रखी है। वहीं दिल्ली सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को बंद करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार, 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।

दिल्ली में रिकार्ड स्तर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में भरा पानी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून की बारिश के दौरान यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 45 साल बाद यमुना नदी के जलस्तर ने 209 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया है।

राजधानी की सड़कों पर पहुंचा यमुना का पानी, NDRF से CM केजरीवाल ने मांगी मदद

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। वहीं CM अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यमुना नदी के जल स्तर में 45 साल का रिकॉर्ड टूटना अच्छी बात नहीं है। वहीं बारिश और हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। वही CM ने कहा कि केंद्र सरकार को अब इस मामले में दखल देने की जरूरत है। केंद्र सरकार इस मामले में हरियाणा की बीजेपी सरकार से बात कर जरूरी कदम उठाए।

Delhi Flood: जलस्तर बढ़ने के बाद यमुना ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड, बुलाई गई आपात बैठक

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में यमुना के जल स्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया। वहीं बता दें पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते इन दिनों यमुना नदी उफान पर है। आपको बताए यमुना का जल स्तर 207.55 मीटर हो गया है। दिल्ली में आखिरी बार यमुना का जलस्तर 1978 में रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एहतियात के तौर पर यमुना के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।

दिल्ली में ‘हाइएस्ट फ्लड लेवल के करीब यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में भरा पानी

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच यमुना का जलस्तर हाइएस्ट फ्लड लेवल तक पहुंच चुका है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद कई खेत जलमग्न हुए है।

दिल्ली में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, यमुना में हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। जिस वजह से यमुना किनारे बसे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बन गई है।

बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे दिल्ली के LG सक्सेना

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आसमानी आफत से हाहाकार मचा हुआ है। बता दें मूसलाधार बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते चारों ओर पानी-पानी हो गया है। वहीं यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन गए है।

इसी भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। कहा जा रहा है दिल्ली के हाल को देखते हुए अमित शाह ने एलजी से रिपोर्ट मांगी थी।

हथिनी कुंड बैराज पर बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान के पास पहुंची यमुना

यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज का पानी लगातार बढ़ रहा है. अगले कुछ घंटों में यमुना खतरे के निशान को पार कर सकती है, जिसके चलते लोगों से यमुना के निचले इलाकों से दूर हटने की अपील की गई है. हथिनी कुंड बैराज पर इस समय यमुना का जलस्तर 71 हजार क्यूसेक से ऊपर है.… Continue reading हथिनी कुंड बैराज पर बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान के पास पहुंची यमुना