Delhi Flood: जलस्तर बढ़ने के बाद यमुना ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड, बुलाई गई आपात बैठक

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में यमुना के जल स्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया। वहीं बता दें पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते इन दिनों यमुना नदी उफान पर है। आपको बताए यमुना का जल स्तर 207.55 मीटर हो गया है। दिल्ली में आखिरी बार यमुना का जलस्तर 1978 में रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एहतियात के तौर पर यमुना के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।