दिल्ली में रिकार्ड स्तर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में भरा पानी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून की बारिश के दौरान यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 45 साल बाद यमुना नदी के जलस्तर ने 209 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर है।

केंद्रीय के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, पुराने रेलवे पुल के यमुना का बढ़कर 208 मीटर से अधिक हो गया है। यमुना के जलस्तर में लगातार इजाफे के चलते नदी के किनारे वाले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति से निपटने के लिए आपात बैठक बुलाई है।

आपको बता दें कि यमुना का पानी कश्मीरी गेट इलाके की कई कॉलोनियों तक पहुंच चुका है, जिसकी वजह से लोगों को वहां से विस्थापित कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां सड़कों को भी बंद कर दिया गया है।