CM मान का संगरूर दौरा, बाढ़ के हालात और रेस्क्यू ऑपरेशन की लेंगे जानकारी

पंजाब में अब कई जगहों पर बाढ़ का पानी कम हो रहा है। इस बीच पंजाब सरकार की ओर से रेस्कयू ऑपरेशन को जारी रखा गया है। CM भगवंत मान आज संगरूर का दौरा करेंगे, इस दौरान सीएम बाढ़ की वजह से बने हालात का जायजा लेंगे, साथ ही अधिकारियों से राहत और बचाव कार्य की जानकारी भी लेंगे।

आपको बता दें कि इस वक्त पंजाब के चौदह जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बारिश की वजह से पंजाब में दस से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में तेरह हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया जा चुका है। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 123 कैंप लगाए गए हैं।

बता दें कि बाढ़ के हालात को देखते हुए संगरूर पात्रा खनोरी -दिल्ली नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। हाइवे का अधिकतर हिस्सा बाढ़ की चपेट में है।