पंजाब में बारिश के बाद 14 जिले बाढ़ प्रभावित, जिलों में रेस्क्यू कार्य जारी

पंजाब में बारिश के बाद बनी बाढ़ स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पंजाब से होकर बहने वाली कई नदियां आज भी उफान पर हैं। यही वजह है कि पंजाब के 14 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया गया है। इन जिलों में करीब एक हजार से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जिसके चलते भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक रूपनगर जिले के 364, पटियाला के 250, जालंधर के 71, मोगा के 30, होशियारपुर के 25, लधुयाना के 16, फिरोजपुर और संगरूर के तीन-तीन, तरनतारन के 6 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से बने हालात पर सरकार की नजर बनी हुई है। इसके अलावा पशुपालन विभाग ने पशुओं के डाक्टरों और स्टाफ की रैपिट रिस्पांस टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की है। यह टीमें घर-घर जा कर पशुओं का इलाज कर रही हैं।