राजधानी की सड़कों पर पहुंचा यमुना का पानी, NDRF से CM केजरीवाल ने मांगी मदद

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। वहीं CM अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यमुना नदी के जल स्तर में 45 साल का रिकॉर्ड टूटना अच्छी बात नहीं है। वहीं बारिश और हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। वही CM ने कहा कि केंद्र सरकार को अब इस मामले में दखल देने की जरूरत है। केंद्र सरकार इस मामले में हरियाणा की बीजेपी सरकार से बात कर जरूरी कदम उठाए।