Delhi Flood: दिल्ली के CM ने की घोषणा, सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी रविवार तक बंद रहेंगे

देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बता दें दिल्ली पानी-पानी हो रखी है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के चलते निचले इलाकों में बाढ़ आ रखी है। वहीं दिल्ली सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को बंद करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार, 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।