दिल्ली में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, यमुना में हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। जिस वजह से यमुना किनारे बसे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बन गई है।

बता दें कि, इन इलाकों से लोगों को पहले ही सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है और हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

उत्तर रेलवे की तरफ से कहा गया है कि, दिल्ली में पुराने यमुना ब्रिज के ऊपर से रेल यातायात को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।