दिल्ली में ‘हाइएस्ट फ्लड लेवल के करीब यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में भरा पानी

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच यमुना का जलस्तर हाइएस्ट फ्लड लेवल तक पहुंच चुका है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद कई खेत जलमग्न हुए है।

बता दें कि, यमुना किनारे बसे लोगों को भी सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 207.25 मीटर तक पहुंच चुका है। ऐसे में दिल्ली में यमुना का जलस्तर हाइएस्ट फ्लड लेवल के नजदीक पहुंच गया है और खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

बता दें कि, दिल्ली में यमुना का हाइएस्ट फ्लड लेवल 207.9 मीटर है। गौरतलब है कि यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों ने अलग-अलग जगहों पर सरकारी राहत कार्यों की समीक्षा की।