CM सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, पीड़ितों को तुरंत मदद की घोषणा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से जमकर तबाही हुई है। अबतक हुई बारिश और बाढ़ की वजह से हिमाचल सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। इसके अलावा आम जनता की निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला के भुंतर, सैंज, कसोल और खीर गंगा समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया।

बीते कुछ दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से प्रदेश भर में बड़ा नुकसान देखने को मिला है। कुल्लू के सैंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने जान-माल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त की।

वहीं, सीएम सुक्खू ने जनता को आश्वस्त करते हुए प्रभावितों को हर संभव सहायता देने की भी बात कहीं है।