किसानों की ‘महापंचायत’ के कारण मध्य दिल्ली में यातायात का फूला दम

केंद्र की कृषि क्षेत्र संबंधी नीतियों के विरोध में किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को ‘किसान मजदूर महापंचायत’ का आयोजन किया, जिसके मद्देनजर मध्य दिल्ली और सराय काले खां में यातयात का बुरा हाल रहा।

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’: देश के 32 दलों ने किया समर्थन, 15 ने दलों ने किया विरोध

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘47 राजनीतिक दलों से प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। 15 राजनीतिक दलों को छोड़कर, शेष 32 राजनीतिक दलों ने न केवल एक साथ चुनाव कराए जाने की व्यवस्था का समर्थन किया, बल्कि संसाधनों को बचाने, सामाजिक सद्भाव की रक्षा करने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए इस विचार पर अमल करने की पैरवी भी की।”

शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की हुई मौत

हरिसरन ने मंडी जिले के करसोग पुलिस थाने में नौ मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनका पोता भीष्म कुमार अपने दोस्तों के साथ वाहन में तत्तापानी की ओर गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी।

पूर्व SGPC प्रमुख बीबी जागीर कौर की लोकसभा चुनाव से पहले ‘SAD’ में हुई वापसी

बता दें कि उन्हें नवंबर 2022 में शिअद से निष्कासित कर दिया गया था। वह 2022 में एसजीपीसी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के अपने रुख पर अड़ी थीं जिसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। इन चुनावों में वह शिअद उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी से हार गईं थीं।

प्रदेशवासी आज सीना तान कर बोलता है कि वह उत्तर प्रदेश का है : CM योगी

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 39 उपजिलाधिकारियों, 41 पुलिस उपाधीक्षकों एवं 16 कोषाधिकारी-लेखाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस दौरान नव चयनित अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किये।

राजस्थान सरकार ने 7 IPS अफसरों का किया तबादला

बालोतरा के पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) जयपुर नियुक्त किया गया है। इसी तरह डूंगरपुर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्याम सिंह को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जयपुर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत आईपीएस मोनिका सेन को को डूंगरपुर के पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है।

BJP में शामिल हुईं पूर्व CM अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर

परनीत कौर ने भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताई और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम और उनकी नीतियों से प्रभावित हुई हैं।

Lok Shaba Election: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए आठ उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 13 सीटों में से 8 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

PM मोदी से मिले हरियाणा CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली पहुंच गए है। यहां पीएम मोदी के आवास पर सीएम नायब सिंह सैनी ने उनसे मुलाकात की। सीएम बनने के बाद नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी से पहली बार मुलाकात की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिख नव वर्ष की शुरुआत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सिख नववर्ष की शुरुआत पर लोगों को बधाई दी और कामना की कि सिख गुरुओं की शिक्षा का प्रकाश पूरे विश्व को जगमग करता रहे।