‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’: देश के 32 दलों ने किया समर्थन, 15 ने दलों ने किया विरोध

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘47 राजनीतिक दलों से प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। 15 राजनीतिक दलों को छोड़कर, शेष 32 राजनीतिक दलों ने न केवल एक साथ चुनाव कराए जाने की व्यवस्था का समर्थन किया, बल्कि संसाधनों को बचाने, सामाजिक सद्भाव की रक्षा करने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए इस विचार पर अमल करने की पैरवी भी की।”

मप्र: सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के बड़झर घाट के पास एक वाहन के पलट कर गहरी घाटी में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे। बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न… Continue reading भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘सदैव अटल स्मारक’ पर पूर्व PM वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी

गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने परमाणु परीक्षणों एवं करगिल युद्ध के जरिए दुनिया को उभरते भारत की ताकत से अवगत कराया।

संसद परिसर में उपराष्ट्रपति के अपमान से व्यथित हूं: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि संसद परिसर में उपराष्ट्रपति को जिस तरह अपमानित किया गया, उससे वह बेहद व्यथित हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन उनकी अभिव्यक्ति शालीनता तथा मर्यादा के दायरे में होनी चाहिए। राष्ट्रपति का यह बयान सांसदों के निलंबन के… Continue reading संसद परिसर में उपराष्ट्रपति के अपमान से व्यथित हूं: राष्ट्रपति मुर्मू