Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने किया  राज्य के कर्मचारियों...

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने किया  राज्य के कर्मचारियों को आभा आईडी बनवाने का आह्वान

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में रहने वाले अपने सभी कर्मचारियों को आभा आईडी बनाने का आह्वान किया हैं। मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने बताया कि इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन से एक पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि आभा आईडी प्ले स्टोर या ऐप्पल स्टोर से आभा ऐप डाउनलोड करके या एबीडीएम वेबसाइट पर जाकर बनाई जा सकती है।

बता दें कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) का उद्देश्य देश में एक मजबूत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा स्थापित करना है, जो डिजिटल चैनलों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र में विभिन्न हितधारकों को जोड़ता है।


आभा आईडी एबीडीएम का एक प्रमुख घटक है। यह 14 अंकों की एक विशिष्ट संख्या है, जिससे किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ा जाना है। यह पहल स्वास्थ्य सेवा के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देती है और कई लाभ प्रदान करती है। इसमें एक विशिष्ट पहचान, केंद्रीकृत स्वास्थ्य रिकॉर्ड, स्वास्थ्य सुविधाओं तक निर्बाध पहुंच, एक पेशेवर रजिस्ट्री, स्वास्थ्य रिकॉर्ड की आसान निगरानी, सुरक्षित डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड और व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड का सीधा पंजीकरण शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments