Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsचंडीगढ़ में रैपर Badshah के क्लब के बाहर धमाका, खिड़कियों के टूटे...

चंडीगढ़ में रैपर Badshah के क्लब के बाहर धमाका, खिड़कियों के टूटे शीशे, CCTV में दिखा युवक

चंडीगढ़ में रैपर बादशाह के क्लब के बाहर धमाका हुआ है। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में रैपर बादशाह के सेविले बार एंड लाउंज और डी’ऑरा क्लब के बाहर धमाका हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को कुछ फेंकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आए और विस्फोटक फेंक कर भाग गए। यह धमाका मंगलवार सुबह 2:30 से 2:45 बजे के बीच हुआ। विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि खिड़कियों के शीशे उड़ गए।

विस्फोट के बाद अफरा-तफरी

विस्फोट के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और अन्य जांच दल मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह बम था या कोई और विस्फोटक। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञ और अन्य जांच एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी है।

रंगदारी से जुड़ा हो सकता है मामला

डीएसपी दिलबाग सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक यह रंगदारी का मामला भी हो सकता है। गैंगस्टर पहले भी इलाके के कई क्लब मालिकों को रंगदारी के लिए निशाना बना चुके हैं। कई क्लब मालिकों ने यह भी कहा है कि उन्हें धमकियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि उनसे जबरन रंगदारी वसूली गई है।

क्या कहा क्लब सुपरवाइजर ने?

क्लब सुपरवाइजर पूरन ने बताया कि धमाके की तेज आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो देखा कि चारों तरफ धुआं फैला हुआ था। धमाके की आवाज सुनकर जब हम बाहर आए तो देखा कि सब कुछ टूटा हुआ था। इसके बाद लोगों ने बताया कि दो लोग बाइक पर आए थे और उन्होंने बम फेंका। सुपरवाइजर ने आगे बताया कि इस धमाके में हमारा फ्रंट गेट टूट गया है। क्लब के एक स्टाफ ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर हम बाहर आए, हमें नहीं पता कि किसने क्या किया। जब हमने बाहर आकर देखा तो बाहर धुआं था।

बादशाह ने पिछले साल खोला था रेस्टोरेंट

बता दें कि बादशाह ने पिछले साल दिसंबर में सेविले रेस्टोरेंट खोला था। वह दो अन्य प्रतिष्ठानों ‘सागो स्पाइसी सिम्फनी’ और ‘साइडेरा’ के सह-मालिक भी हैं। 39 वर्षीय रैपर बादशाह हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और हरियाणवी भाषाओं में गाने गाते हैं। उन्होंने ‘कपूर एंड संस’ और ‘क्रू’ सहित कुछ बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments