Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा चुनाव की तारीख में बदलाव, 1 अक्टूबर की जगह अब इस...

हरियाणा चुनाव की तारीख में बदलाव, 1 अक्टूबर की जगह अब इस दिन होगी वोटिंग

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख चुनाव आयोग ने बदल दी है। 90 सीटों पर चुनाव 1 अक्टूबर की जगह अब 5 अक्टूबर को होंगे। इसके अलावा रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएंगे। आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के भी नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित करने का ऐलान किया है। पहले दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आने वाले थे।

अब मतदान 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को होगा। बिश्नोई समुदाय के मताधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। वहीं, अब जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के नतीजों की तारीख में भी बदलाव किया गया है।

1 अक्टूबर को होने वाले जम्मू-कश्मीर चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों के चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, “इससे बड़ी संख्या में लोग अपने वोट के अधिकार से वंचित हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments