HomeCurrent Newsदिल्ली में हुआ बड़ा हादसा, तीसरी मंजिल से गिरा AC युवक की...

दिल्ली में हुआ बड़ा हादसा, तीसरी मंजिल से गिरा AC युवक की हुई मौत

दिल्ली में एक इमारत की तीसरी मंजिल से एयर कंडीशनर (एसी) की आउटडोर यूनिट गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घायल प्रांशु (17) का फिलहाल इलाज हो रहा है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि जितेश डोरीवालान इलाके में एक स्कूटर पर बैठे थे और प्रांशु से बात कर रहे थे, तभी एसी की आउटडोर यूनिट उनके ऊपर गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “शनिवार शाम करीब सात बजे देशबंधु रोड थाने में एक व्यक्ति पर एसी की आउटडोर यूनिट गिरने की सूचना मिली। यूनिट दूसरी मंजिल से दो लड़कों पर गिर गई।”

अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रांशु को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (ए) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments